
Google पर मेरे रिसर्च पेपर...',जिसके ठेले पर खाया चिकेन, उसके बारे में जानकर हिला अंग्रेज
AajTak
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने पीएचडी स्कॉलर की पढ़ाई की है, लेकिन चेन्नई की सड़कों पर फूड स्टॉल लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमा रहा है.
जिम्मेदारी इंसान से क्या ना करवाए! अक्सर लोग काबिल होते हुए भी वो काम करते हैं, जो वे डिजर्व नहीं करते हैं. भारत में ऐसी कई कहानियां हैं, जहां हायर स्टडी के बाद भी लोग मेहनत-मशक्कत से अपना खर्चा चलाते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने पीएचडी स्कॉलर की पढ़ाई की है, लेकिन चेन्नई की सड़कों पर फूड स्टॉल लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमा रहा है.
अमेरिकी व्लॉगर क्रिस्टोफर लुईस अपने ट्रैवल ब्लॉग के लिए मशहूर हैं. भारत के टूर के सिलसिले में वे चेन्नई पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात रयान नाम के फूड स्टॉल वाले से हुई. इस मुलाकात का वीडियो जब उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला, तो वायरल हो गया.
वीडियो में, रयान न केवल उस खाने के बारे में बात कर रहे हैं जिसे वह परोस रहे हैं, बल्कि उन्होंने लुईस से अपनी अकादमिक रिसर्च ऑनलाइन देखने की भी अपील की. वीडियो के ऑनलाइन पोस्ट होने के बाद बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
चेन्नई की सड़कों में रेस्टोरेंट की तलाश में गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रहे थे. तभी किसी ने उन्हें रयान स्ट्रीट फूड कार्ट के बारे में बताया और उन्हें चिकन 65 टेस्ट करने की सलाह दी.
रयान की क्वालिफिकेशन जानकर हैरान
रयान के फेवरेट फूड आइटम चिकन 65 से इम्प्रेस होक लुईस ने उनसे बातचीत शुरू की. बातों बातों में ही उसे पता चला कि वो सिर्फ फूड स्टॉल चलाने वाला नहीं है. रयान बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी स्कॉलर भी हैं. उसके कई रिसर्च आर्टिकल भी पब्लिश हुए हैं, जिन्हें गूगल पर उनके नाम से खोजा जा सकता है. अमेरिकी फूड व्लॉगर यह सुनकर मदद के तौर पर उसे कुछ पैसे भी देता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











