Google ने खुद लीक की Pixel 8 Pro की फोटो, iPhone 15 के बाद होगा लॉन्च, जानिए खास बातें
AajTak
Google Pixel 8 Pro Launch Details: iPhone 15 सीरीज के बाद गूगल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगा. कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया. इवेंट से पहले ही कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लीक कर दिया है. यानी Google Pixel 8 Pro को कंपनी ने खुद लीक कर दिया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
जहां दूसरे स्मार्टफोन्स की लीक टिप्स्टर्स शेयर करते हैं. वहीं गूगल खुद अपने फोन्स की डिटेल्स को लीक करता है. गूगल ने पहले भी अपने कई फोन्स की डिटेल्स को खुद लीक किया है. अब कंपनी ने Google Pixel 8 Pro को लीक किया है, जो ब्रांड का अगला प्लैगशिप स्मार्टफोन होगा.
इस हैंडसेट को Google Store की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है. फोन की इस तस्वीर में पिक्सल का नया कलर Porcelain दिख रहा है. हैंडसेट की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फोटो जरूर आ गई है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
गूगल ने आधिकारिक रूप से इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है, जो 4 अक्टूबर है. हालांकि, ये फोन Apple iPhone की लेटेस्ट सीरीज के बाद लॉन्च होगा. कंपनी इसे अक्टूबर में रिलीज कर सकती है. पिछले साल भी कंपनी ने Pixel 7 और Pixel 7 Pro को अक्टूबर में ही लॉन्च किया था.
लीक हुई फोटोज गूगल स्टोर के सब्सक्रिप्शन और सर्विसेस पेज पर स्पॉट की गई है. गूगल ने खुद ये कन्फर्म नहीं किया है कि ये Pixel 8 Pro है, लेकिन तस्वीर के Alt Text में इसका नाम मिल जाता है. इसके कैमरा मॉड्यूल में तीन सेंसर नजर आ रहे हैं. ब्रांड इस फोन्स को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकता है.
लीक रिपोर्ट्स की मानें, Pixel 8 Pro में 6.7-inch का QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसमें कंपनी Google Tensor G3 प्रोसेसर दे सकती है. इसके अलावा कंपनी Titan सिक्योरिटी चिप भी दे सकती है. स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Amazon से खरीदा Google Pixel? नहीं मिलेगी वॉरंटी, रिपेयर भी नहीं होगा रिप्लेसमेंट के लिए देने होंगे पैसे

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











