
Google को भारत में लगा झटका, Android TV पर आया ये फैसला और लगा 20 करोड़ का जुर्माना
AajTak
भारत में Google को एक बड़ा झटका लगा है. CCI द्वारा सुनाए गए फैसले के बाद अब Android TV के साथ प्री इंस्टॉल ऐप्स का बंडल्स नहीं दे पाएगा. साथ ही Google 20.2 करोड़ रुपये की पेनल्टी देने के लिए भी सहमत हो गया है. आने वाले दिनों में Play Store और Play Services के लिए अलग -अलग लाइसेंस लेने होंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Google Android TV को लेकर एक बड़ा फैसला आया है और अब भारत में एंड्रॉयड टीवी की मोनोपॉली खत्म हो सकती है. भारत में अब स्मार्ट टीवी के लिए Android OS के साथ मिलने वाले बंडल ऐप्स मिलने अब बंद होने जा रहे हैं. दरअसल, Google हाल ही में कई एंटीट्रस्ट मुकदमों का सामना कर रहा है, जिसमें आरोप लगाए गए हैं कि ये कई जगह मोनोपॉली तैयार कर रहे हैं और उसका फायदा भी उठा रहे हैं.
ऐसा ही एक केस भारत में था, जिसको दो वकीलों द्वारा दायर किया था और अब ये केस खत्म हो गया है. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने फैसला सुनाया कि Google प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिए अपनी फर्स्ट पॉजिशन का मिसयूज कर रहा है.
मैन्यूफैक्चरर को मिलेगा फायदा
बताते चलें कि CCI के फैसले के बाद भारत में Android TV मैन्युफैक्चरर को अब गूगल के ओएस, गूगल प्ले स्टोर या किसी अन्य प्री-इंस्टॉल ऐप्स को बंडल करने की जरूरत नहीं होगी.
Google को भारत में नए नियम को मानना होगा
यहां बताते चलें कि Google की तरफ से एक सेटलमेंट एप्लीकेशन सब्मिट किया है. इस एग्रीमेंट को न्यू इंडिया एग्रीमेंट का नाम दिया जा रहा है. इस एग्रीमेंट के तहत टेक जगत की दिग्गज कंपनी भारत में Android बेस्ड स्मार्ट टीवी के लिए खासतौर से अलग-अलग लाइसेंस को पेश करेगी, जो उसके Play Store और Play Services के लिए होंगे.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










