
Gonda: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर बदमाश, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमें
ABP News
Gonda Crime News: गोंडा में मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्री शीटर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है. बदमाश पर कई मुकदमें दर्ज हैं.
Encounter in Gonda: यूपी के गोंडा जिले में पुलिस (Police) और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है. साथ ही दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे. घायल बदमाश हिस्ट्री शीटर (History Sheeter Criminal) बताया जा रहा है. पुलिस और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के जिगना चौकी इलाके में हुई है. दरअसल, चौकी इंचार्ज रात में गश्त पर थे. संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने पूछताछ शुरू की. तभी दूसरे बदमाश ने चौकी प्रभारी के सिर पर वार कर दिया जिसमें वे घायल हो गए. इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई. पुलिस की गोली हिस्ट्री शीटर बदमाश के पैर में लग गई और वो घायल हो गया.More Related News













