
Gold-Silver Rate Fall: अचानक सोना-चांदी में भारी गिरावट...सामने आए ये तीन बड़े कारण
AajTak
Gold-Silver Rate Fall: सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. MCX पर जहां गोल्ड-सिल्वर रेट फिसला है, तो वहीं घरेलू बाजार में इन कीमती धातुओं का भाव तेजी से गिरा है.
सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट (Gold-Silver Price Fall) आई. वायदा कारोबार ही नहीं, बल्कि घरेलू मार्केट में भी कीमती धातुओं के दाम गिरे हैं. एक ओर जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट (MCX Gold Rate) करीब 1000 रुपये तक कम हो गया. तो वहीं चांदी की कीमत में 1500 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई. आइए जानते हैं टूटने के बाद इनके लेटेस्ट रेट के बारे में...
Gold का रेट इतना फिसला मंगलवार को एमसीएक्स पर 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट गोल्ड का रेट 976 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. बीते कारोबारी दिन सोमवार को ये 1,22,927 रुपये पर क्लोज हुआ था. वहीं अगर सोने के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो 1,32,294 रुपये से Gold अब 10,343 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता मिल रहा है.
चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट चांदी की कीमत में आई गिरावट (Silver Price Fall) के बारे में बात करें, बीते कारोबारी दिन सोमवार को चांदी का भाव एमसीएक्स पर 1,55,312 रुपये पर बंद हुआ था और आज इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है. MCX Silver Price 1430 रुपये फिसलकर 1,53,882 रुपये पर आ गया. इसके हाई से ताजा रेट्स की तुलना करें, तो 1,70,415 रुपये प्रति किलो से चांदी अब 16,533 रुपये तक सस्ती मिल रही है.
घरेलू मार्केट में कितना सोना-चांदी का भाव? मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के बाद अगर घरेलू मार्केट में सोना और चांदी की कीमतों पर गौर करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,22,924 रुपये पर बंद हुआ था और मंगलवार को ये 1,21,366 रुपये पर ओपन हुआ था. मतलब ओपनिंग के साथ ही Gold Rate 1558 रुपये फिसल गया था.
वहीं घरेलू मार्केट में चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. ये कीमती धातु अपने पिछले बंद 1,54,933 रुपये प्रति किलो की तुलना में 1,51,850 रुपये पर खुली थी यानी 3083 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ.
Gold-Silver में गिरावट के बड़े कारण बात सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के कारणों की करें, तो इसकी पहली वजह US Dollar का मजबूत होना है. जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना व चांदी जैसे बहु-मुद्रा निवेश वस्तुओं की कीमत अन्य मुद्राओं में महंगी हो जाती है. इससे विदेशी निवेशकों की डिमांड कम हो जाती है और कीमतें गिर जाती हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











