
Gold-Silver Price Fall: चांदी 8000 रुपये... सोना इतना हुआ सस्ता, जानिए आज का ताजा भाव
AajTak
आज MCX पर कारोबार के दौरान सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली. चांदी के दाम 8000 रुपये प्रति किलो कम हो गए. वहीं कल IBJA पर चांदी के दाम में 11000 रुपये की गिरावट आई थी. आज सोने के दाम में भी गिरावट आई है.
दिवाली के अगले ही दिन सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई है. मंगलवार को MCX पर कारोबार के दौरान 1 किलो चांदी का भाव 8000 रुपये कम हो गया और 1 लाख 50 हजार रुपये के नीचे आ गया. वहीं दिवाली वाले दिन यानी 20 अक्टूबर को IBJA पर चांदी के दाम में 11000 रुपये की गिरावट दर्ज आई थी.
चांदी ही नहीं सोना के दाम में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. MCX पर 5 दिसंबर वायदा के लिए 10 ग्राम सोने का भाव 2500 रुपये कम हो गया और 1,28,000 रुपये पर आ गया.
रिकॉड हाई से 20 हजार सस्ती हुई चांदी शुक्रवार, 17 अक्टूबर को MCX पर चांदी के रेट 1.70 लाख रुपये के पार पहुंच गए थे, लेकिन 20 अक्टूबर को जब मार्केट खुला तो यह 1.53 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गए थे. हालांकि जब एमसीएक्स पर कल कारोबार बंद हुआ तो 1 किलो चांदी का भाव 1.58 लाख रुपये के पार था. लेकिन आज इसके दाम में 8000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है और यह 1.50 लाख के करीब कारोबार कर रहा है. इसका मतलब है कि रिकॉर्ड हाई से 20 हजार प्रति किलो चांदी सस्ती हुई है.
रिकॉर्ड हाई से 4000 रुपये घटा सोने का भाव चांदी की तरह ही सोने के रेट में भी रिकॉर्ड हाई से गिरावट आई है. 17 अक्टूबर को सोना ने 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई बनाया था, लेकिन आज यह घटकर 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम आ चुका है. यानी कि रिकॉर्ड हाई से वायदा बाजार में सोना 4 हजार रुपये सस्ता हुआ है.
कल 11 हजार रुपये सस्ती हुई थी चांदी कल IBJA पर चांदी के भाव में 11 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई थी. वहीं सोने के दाम में 4 हजार रुपये से ज्यादा की कमी आई. यहां 24 कैरेट सोना 1,26,730 रुपये पर है. 23 कैरेट सोना का भाव 1,26,223 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने का भाव 1,22,085 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 18 कैरेट सोने का भाव 95048 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी का भाव 1,60,730 रुपये प्रति किलो है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










