
Gold-Silver Crash: सोना 9000 रुपये... चांदी ₹24000 हुई सस्ती, अचानक इतना क्यों गिरा भाव
AajTak
सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 9000 रुपये और चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 24000 रुपये सस्ती हो चुकी है. आइए जानते हैं इस अचनाक गिरावट क्यों आई है.
रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोना-चांदी की कीमते रिकॉर्ड हाई से बहुत ही नीचे आ चुकी है. इस गिरावट को लेकर कई कारण बताए जा रहे हैं. एक्सपर्ट को अब भी लग रहा है कि शॉर्ट टर्म में इसमें और गिरावट आएगी.
गुरुवार को एशियाई बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली और हाजिर सोना लगभग 4,090 डॉलर प्रति औंस तक आ गया. इसी तरह चांदी के भाव में भी कमी आई है. सोना इस सप्ताह के शुरू में 4,381 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया था और चांदी 54.5 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी, दोनों में लगभग 10% की गिरावट आई है.
सोना 9000 रुपये सस्ता MCX पर गोल्ड की बात करें तो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल 132294 रुपये प्रति 10 ग्राम है, लेकिन आज यह 122300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. यानी गोल्ड की कीमत में रिकॉर्ड हाई से 9000 रुपये की कटौती हुई है. हालांकि अभी MCX पर गोल्ड 1855 रुपये चढ़कर 123712 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
चांदी ₹24000 रुपये सस्ती एमसीएक्स पर सिल्वर का रिकॉर्ड हाई प्राइस 170415 रुपये प्रति किलो है, जहां से आज यह 145900 रुपये प्रति किलो पर आ चुका है. इसका मतलब है कि रिकॉर्ड हाई लेवल से चांदी 24000 रुपये सस्ती हो चुकी है. अभी एमसीएक्स पर सिल्वर 2642 रुपये चढ़कर 148200 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
आज भी सस्ता हुआ सोना-चांदी IBJA पर आज सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. 24 कैरेट सोना करीब 3 हजार रुपये कम होकर 1,23,827 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. 23 कैरेट सोने का भाव 1,23,331 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने का भाव 1.13 लाख रुपये हो गया है. वहीं 18 कैरेट सोना 92870 रुपये पर है. चांदी के भाव में भी बड़ी कमी आई है. यह एक ही दिन में 9000 रुपये सस्ती हो गई है. आज IBJA पर चांदी की कीमत 1,51,200 रुपये प्रति किलो है.
क्यों अचानक आई ये गिरावट? रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने-चांदी में गिरावट के कई कारण सामने आए हैं. इसमें सबसे बड़ी वजह कई महीनों के रिकॉर्ड लाभ के बाद मुनाफावसूली है. मुनाफावसूली की लहर के कारण सोना-चांदी का भाव गिर रहा है. इसके अलावा, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आई भी एक वजह है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











