
Gold Rate Weekly Update: सस्ता हुआ या बढ़ गया सोने का भाव, हफ्तेभर में यहां पहुंचा 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट
AajTak
Gold Rate Update: बीते सप्ताह सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है. ऐसे में अगर आप Gold खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके लेटेस्ट कीमत के बारे में जान लेना जरूरी है.
सोने की कीमतें (Gold Rates) थमने का नाम नहीं ले रही हैं और ये हर कारोबारी दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचती जा रही हैं. बीता हफ्ता भी कुछ ऐसा ही रहा और गोल्ड प्राइस एमसीएक्स (MCX) ही नहीं, बल्कि घरेलू मार्केट में भी रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए. महज चार कारोबारी दिनों में ही 10 ग्राम सोने का भाव 2000 रुपये से ज्यादा बढ़ गया है. आइए नजर डालते हैं 22 कैरेट से 24 कैरेट तक के ताजा Gold Price पर...
MCX पर लाइफटाइम हाई पर गोल्ड सबसे पहले बात करते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमतों के बारे में, तो बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 7 मार्च को सोने का वायदा भाव (4 अप्रैल 2025 की एक्सपायरी वाला गोल्ड) 85,877 रुपये प्रति 10 ग्राम था, लेकिन गुरुवार 13 मार्च को 10 ग्राम गोल्ड का रेट 87,963 रुपये पर पहुंच गया. इस बीच कारोबार के दौरान ये 88,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफ टाइम हाई (Gold Life Time High) तक गया था. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो सोने की कीमतों में महज चार कारोबारी दिनों में ही 2086 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा दर्ज किया गया है.
घरेलू मार्केट में सोने का भाव अब बात करें, घरेलू मार्केट में सोने के ताजा भाव (Gold Latest Price) के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 7 मार्च को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,059 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो कि 13 मार्च को 86,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. यानी इसमें 781 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है. अन्य क्वालिटी के गोल्ड की कीमत पर नजर डालें, तो...
क्वालिटी दाम 24 कैरेट 86,840 रुपये/10 ग्राम 22 कैरेट 84,760 रुपये/10 ग्राम 20 कैरेट 77,290 रुपये/10 ग्राम 18 कैरेट 70,340 रुपये/10 ग्राम 14 कैरेट 56,010 रुपये/10 ग्राम
मेकिंग चार्ज और GST से बढ़ती है कीमत ऊपर बताए गए गोल्ड रेट बिना मेकिंग चार्ज और GST के हैं, इनके जुड़ने से दाम में बदलाव हो सकता है. दरअसल, इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है. यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के गोल्ड और सिल्वर रेट बताए गए हैं. IBJA की तरफ से जो रेट जारी किए जाते हैं वे देशभर के लिए सामान होते हैं. अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर अलग से जीएसटी और मेकिंग चार्ज देना होगा.
मिस्ड कॉल से चेक करें गोल्ड सिल्वर प्राइस गोल्ड और सिल्वर की प्राइस आप एक मिस्ड कॉल के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल कर करना होगा. मिस्ड कॉल के कुछ ही देर के बाद आपको बाद SMS के जरिए रेट पता लग जाएंगे. इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











