
Gold Rate Today: सोना खरीदने का है प्लान... तो पहले जान लें आज क्या है 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट?
AajTak
Gold Rate Update Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और बजट में कस्टम ड्यूटी घटाए जाने के बाद आई गिरावट पर ब्रेक लगने के बाद ये फिर से 75000 के पार पहुंच गया है.
सोने की कीमतें (Gold Rates) एक बार फिर आसमान पर पहुंचते नजर आ रहे हैं. बात मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की हो या फिर घरेलू मार्केट की, दोनों में ही ये पीली धातु फिर से 75 हजारी हो चुकी है. बजट 2024 में जहां कस्टम ड्यूटी घटाने के बाद Gold Price में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, तो वहीं अब ये लगातार महंगा होता जा रहा है. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सोने का रेट एक बार फिर उछला और ये करीब 200 रुपये तक बढ़ गया. आइए जानते हैं घरेलू मार्केट में आपको 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा?
MCX पर दो दिन में इतना चढ़ा दाम बुधवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला. कमोडिटी मार्केट (MCX) में 4 अक्टूबर की समाप्ति वाले फ्यूचर गोल्ड के लिए कारोबार शुरू होने पर Gold की कीमतें 75000 रुपये पर खुलीं और कारोबार के दौरान जबर्दस्त तेजी के साथ 76000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचीं. हालांकि, फिर इसे में मामूली गिरावट आई और ये अपने पिछले बंद 75,003 रुपये की तुलना में 75,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. बीते दो दिनों में सोने की कीमतों (Gold Price) में आए उछाल को देखें, तो ये सोमवार 23 सितंबर को 74,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. इस हिसाब से देखें तो इसकी कीमत में 2 दिन में 905 रुपये का इजाफा हुआ है.
घरेलू मार्केट में कहां पहुंचा Gold Rate? एमसीएक्स के बाद अगर बात करें, घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों के बारे में, तो बुधवार को यहां भी जोरदार तेजी देखने को मिली. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की वेबसाइट IBJA.com के मुताबिक, शाम 5 बजे पर 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड (24 Karat Gold Price) 75,250 रुपये पर पहुंच गया था. जबकि बीते कारोबारी दिन ये 74,671 रुपये था. यानी 24 घंटे में इसकी कीमत में 579 रुपये का उछाल आया है. अलग-अलग क्वालिटी के सोने की घरेलू मार्केट में बिना GST और मेकिंग चार्ज के कीमतों पर गौर करें तो...
क्वालिटी दाम (IBJA के मुताबिक)
24 कैरेट 75,250 रुपये/10 ग्राम22 कैरेट 73,440 रुपये/10 ग्राम20 कैरेट 66,970 रुपये/10 ग्राम18 कैरेट 60,950 रुपये/10 ग्राम14 कैरेट 48,540 रुपये/10 ग्राम
Budget के बाद क्यों टूटा था सोना बता दें कि मोदी 3.0 के बजट में कई बदलावों का ऐलान हुआ था और इनमें से एक Gold-Silver से जुड़ा हुआ था. दरअसल, सरकार ने गोल्ड पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया और इसका असर बजट वाले दिन ही सोने के भाव में करीब 4000 रुपये की गिरावट के रूप में देखने को मिला था और ये गिरावट कई दिनों तक जारी रही थी. गिरावट के चलते 10 ग्राम सोने का दाम घटकर 67000 के स्तर पर आ गया था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












