
Gold Rate Dhanteras: अचानक धनतेरस से एक दिन पहले सोना हो गया इतना सस्ता, चांदी का ये है ताजा भाव
AajTak
Gold Rate: मंगलवार को धनतेरस है और उससे एक दिन पहले सोमवार को सोने की कीमतों में अचानक गिरावट दर्ज की गई है. बता दें, धनतेरस पर सोने-चांदी की खूब बिक्री होती है, भारतीय परंपरा में धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है.
Gold Silver Price on Dhanteras: धनतेरस (Dhanteras 2024) पर सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सोने की कीमतों (Gold Price) में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. दरअसल, धनतरेस पर सोने के सिक्के और ज्वलेरी की खूब बिक्री होती है, भारतीय परंपरा में धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है.
सोमवार को सोने की कीमतों 400 रुपये प्रति 10 ग्राम में गिरावट दर्ज की गई है. धनतेरस से एक दिन पहले 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर प्रति 10 ग्राम 81,100 रुपये पर पहुंच गया है. All India Sarafa Association के मुताबिक इससे पहले शनिवार को सोने का भाव बढ़कर 81500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था.
धनतेरस से पहले सोना सस्ता
हालांकि चांदी की कीमत 99,500 रुपये प्रति किलो पर बरकरार है, सोमवार की शाम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 81,100 रुपये, 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 400 रुपये घटकर 80,700 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं MCX पर दिसंबर का गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 312 रुपये सस्ता होकर 78220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि दिसंबर के लिए सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 585 रुपये घटकर 96549 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. आगे भी तेजी रहने की संभावना जताई जा रही है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड यानी MOFSL की रिपोर्ट का दावा है कि अगले 12 से 15 महीनों में MCX पर चांदी का भाव सवा लाख रुपये प्रति किलोग्राम और कॉमेक्स पर 40 डॉलर प्रति औंस पहुंचने की संभावना है.
आगे सोने-चांदी में बनी रह सकती है तेजी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












