
Gold Rate: इस साल सोने ने किया कमाल, अब तक 25% रिटर्न, क्या ₹1 लाख के पार पहुंचेगा भाव?
AajTak
Gold Rate In 2025: इस साल सोने की कीमतों ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और लखटकिया बनने की ओर बढ़ रहा है. MCX से लेकर COMEX तक ये अपने लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच चुका है.
साल 2025 में जहां शेयर बाजार (Stock Market) में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, तो वहीं सोने की कीमतों (Gold Rate) ने नए शिखर को छुआ है और अब तक हर रोज ये पुराने रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है. अगर Gold Investors को हुए फायदे पर नजर डालें, तो इस साल के पहले 4 महीनों में सोने ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए साल-दर-साल (YTD) करीब 25 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है. न केवल घरेलू मार्केट में इसका भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की ओर बढ़ता जा रहा है, बल्कि MCX और COMEX दोनों एक्सचेंजों पर ये रिकॉर्ड ऊंचाई पर है.
लाइफ टाइम हाई पर Gold सोने की कीमतों (Gold Price) में आई तेजी पर गौर करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड ने बीते सप्ताह ही अपने लाइफ टाइम हाई लेवल को टच किया था और 5 जून की एक्सपायरी वाले सोने का भाव 95,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. सिर्फ अप्रैल महीने में ही अब तक करीब 5000 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है. 1 अप्रैल को 10 ग्राम सोने की कीमत एमसीएक्स पर 90,875 रुपये थी. वहीं साल 2025 की शुरुआत में ये 78000 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा था.
घरेलू मार्केट में भी सोना लगातार नए मुकाम पर पहुंच रहा है, बीते सप्ताह दिल्ली के सर्राफा मार्केट में 10 ग्राम गोल्ड 98000 के पार निकल गया था. यानी लखटकिया होने के बिल्कुल नजदीक. अगर Gold के दाम में तेजी की ये रफ्तार जारी रही, तो जल्द ही ये 10 ग्राम सोना 1 लाख रुपये के पार निकल सकता है.
घरेलू मार्केट में सोने का भाव इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, घरेलू मार्केट में Gold Price में तेज उछाल आया है. 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट गोल्ड 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. तो 22 कैरेट गोल्ड 92,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 20 कैरेट सोने का भाव 84,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा. 18 कैरेट वाले सोने का रेट घरेलू मार्केट में 76,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है. यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के गोल्ड और सिल्वर रेट बताए जाते हैं. IBJA की तरफ से जो रेट जारी किए जाते हैं वे देशभर के लिए सामान होते हैं. अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर अलग से जीएसटी और मेकिंग चार्ज देना होगा.
आखिर क्यों बढ़ रही सोने की कीमत यहां ये जान लेना जरूरी है कि आखिर सोने की कीमतें इस तेज रफ्तार के साथ क्यों बढ़ रही हैं? तो बता दें कि किसी भी अनिश्चितता या भू-राजनीतिक जोखिमों, व्यापार तनाव या आपदा के समय में सोना निवेश का सबसे सुरक्षित ठिकाना माना जाता है. फिलहाल, भी ट्रंप टैरिफ (Trump Tariff) के चलते अमेरिका और चीन आमने-सामने हैं. इसके अलावा दुनियाभर के शेयर बाजार में उथल-पुथल मची है. मंहगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. अमेरिका डॉलर भी बुलंदियों पर पहुंचने के बाद लगातार फिसलता जा रहा है. इसका असर Gold Rate में बढ़ोतरी के तौर पर देखने को मिल रहा है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











