
Gold Rate: आपके निवेश में कितना होना चाहिए Gold? धनतेरस से पहले टूटा रिकॉर्ड... ये तीन कारण!
AajTak
Diwali से पहले सोना लगातार अपनी चमक बढ़ाता जा रहा है और एक्सपर्ट्स धनतेरस पर 10 ग्राम गोल्ड का रेट 1.30 लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जता रहे हैं. वहीं ऐसा अनुमान है कि अगले साल ये 1.50 लाख रुपये को टच कर सकता है.
साल 2025 सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी आई है. फेस्टिव सीजन में तो इसकी कीमतें हर रोज रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ रही हैं. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी Gold Rate ने नया शिखर छुआ. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव तगड़ी उछाल के साथ 1,23,977 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. वहीं दिवाली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, घरेलू मार्केट में सोने का भाव बढ़ता जा रहा है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो इसकी कीमतें अभी थमन वाली नहीं हैं और अगले साल दिवाली तक तो सोना 1.50 लाख के पार पहुंच सकता है.
सोमवार को सोने में तगड़ा उछाल एमसीएक्स गोल्ड रेट में तेजी का सिलसिला जारी है. सोमवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही इसमें तगड़ा उछाल आया. 1,23,000 रुपये पर खुलने के बाद 5 दिसंबर की एक्सपायरी पर 24 कैरेट गोल्ड तेज रफ्तार पकड़ते हुए 2400 रुपये से ज्यादा चढ़ गया और 1,23,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. दिवाली वाले अक्टूबर महीने में गोल्ड प्राइस में इजाफे पर नजर डालें, तो अब तक Gold Price 6,389 रुपये महंगा हो चुका है. बता दें कि 1 अक्टूबर 2025 को इस क्वालिटी के 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 1,17,588 रुपये था.
घरेलू मार्केट में भी सोना लगातार अपनी चमक बढ़ा रहा है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपडेट किए गए रेट्स को देखें, तो सोमवार को यहां भी इसकी कीमत में तेज उछाल दर्ज किया गया. 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत बीते शुक्रवार की शाम को 1,21,525 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1,23,770 रुपये पर पहुंच चुकी है. इस हिसाब से कैलकुलेट करें, तो गोल्ड रेट 2245 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा है. इसके अलावा 22 कैरेट का भाव 1,20,800 रुपये, 20 कैरेट का 1,10,150 रुपये और 18 कैरेट का रेट 1,00,250 रुपये पर पहुंच चुका है. बता दें कि 2025 अब तक 50% उछला सोना जैसा कि बताया साल 2025 सोने में निवेश करने वालों के लिए बंपर ईयर बना है. इस साल अब तक सोने की कीमत लगभग 50% बढ़ चुकी है. वहीं अगर 2022 से तुलना करें, तो गोल्ड रेट में 140 फीसदी के आसपास का उछाल देखने को मिल चुका है. सोने को बढ़ाने में 3 अहम फैक्टर जिम्मेदार माने जा सकते हैं.
पहला कारण: दुनिया भर के देश अमेरिकी डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करते हुए अपने रिजर्व में और सोना जोड़ने पर फोकस कर रहे हैं. केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीद में जोरदार इजाफा किया है. यही कारण है कि ये आधिकारिक खरीद दशकों में हाई लेवल पर पहुंच गई है, जिससे गोल्ड प्राइस को सपोर्ट मिल रहा है.
दूसरा कारण: गिरते शेयर बाजारों और अनिश्चित बॉन्ड यील्ड के बीच निवेशक सुरक्षित ठिकाने के तौर पर पहचाने जाने वाले सोने की ओर लगातार रुख कर रहे हैं. इसकी वजह से सोना रखने वाले एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों में नए निवेश लगातार बढ़ रहे हैं और यह डिमांड भी गोल्ड प्राइस को स्थिर रखने में मदद कर रही है.
तीसरा कारण: सोने की कीमतों अमेरिका समेत दुनियाभर में मची हलचल का भी असर देखने को मिला है. US Fed द्वारा ब्याज दरों में कटौती और उसकी स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं ने सोने में इजाफे को बल दिया है. अमेरिका में शटडाउन के डर ने भी निवेशकों का पैसा सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ओर ट्रांसफर किया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









