
Gold Price Weekly: सोना हुआ सस्ता, हफ्ते भर में इतना गिर गया गोल्ड का भाव, जानें अब क्या है रेट
AajTak
Weekly Gold Rate: सप्ताह के शुरुआती दिन गोल्ड का रेट 52 हजार के आंकड़े को पार पहुंचा था, लेकिन हफ्ते के खत्म होने रेट टूटकर 51 हजार के नीचे आ गया. इस हफ्ते सोना मंगलवार (5 जुलाई) को सबसे अधिक मजबूत हुआ था.
सोने ने के रेट (Gold Rate) में इस सप्ताह हजार रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. सप्ताह के शुरुआती दिन गोल्ड का रेट 52 हजार के आंकड़े के पार पहुंचा था, लेकिन हफ्ते के खत्म होने तक रेट टूटकर 51 हजार के नीचे आ गया है. भारतीय सर्राफा बाजार (Sarafa Bazar) में इस सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार (8 जुलाई) को सोने का रेट 50,877 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इस सप्ताह के शुरुआती दिन सोमवार (4 जुलाई) को गोल्ड 52,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और अगले दिन भी इसमें तेजी देखी गई थी.
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, इस हफ्ते सोना मंगलवार (5 जुलाई) को सबसे अधिक मजबूत हुआ था. सप्ताह के दूसरे दिन गोल्ड 52,411 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. इसके बाद से लगातार इसके रेट में गिरावट आई. बुधवार को ये गिरकर 51,581 पर आ गया. गुरुवार को सोने का रेट 51 हजार के आंकड़े से भी नीचे चला गया और 50 हजार 871 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. शुक्रवार के दिन गोल्ड का रेट 50 हजार 877 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. कुल मिलाकर इस सप्ताह सोना 1482 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है.
पिछले सप्ताह गिरा था भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट वाले सोने का दाम 8 जुलाई को अधिकतम 50,853 रुपये रहा. जबकि 22 कैरट वाले सोने का भाव 50,673 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. अगर पिछले सप्ताह की बात करें, तो सोने के रेट (Gold New Price) में 828 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई थी. एक जुलाई को सोने का भाव 51,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. सभी तरह के गोल्ड के रेट की गणना टैक्स के बिना की गई है. सोने पर जीएसटी शुल्क अलग से देना पड़ता है.
मोबाइल पर जानें रेट
IBJA सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है. आप 22 कैरेट और 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी खरीदने के लिए सोने का रिटेल प्राइस अपने मोबाइल पर भी जान सकते हैं. इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा और SMS के द्वारा सोने के रेट की जानकारी आपको भेज दी जाती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











