
Gold and Silver Rate: उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट? तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
ABP News
Gold and Silver Price Today:
Gold and Silver Price Today: देश भर में सोने की कीमतों में आज कमी आई है. यह लगातार चौथा दिन है, जब सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है. 2 मार्च, 2026 के बाद से सोना लगातार गिर रहा है. महज इन चार दिनों में ही 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 100 ग्राम 1,02,100 रुपये तक गिर चुकी है. 22 कैरेट का भी रेट तेजी से कम हुआ है.
आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 163 रुपये गिरकर 16288 रुपये पर आ गया, जो बीते 5 मार्च को 16451 रुपये था. इसी तरह से 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1304 रुपये, 10 ग्राम की कीमत में 1630 रुपये और 100 ग्राम की कीमत में 16300 रुपये की तेज गिरावट आई है. इस तरह से आज 24 कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत 1,30,304, 10 ग्राम की कीमत 1,62,880 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 16,28,800 रुपये है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












