
Goa Murder Case: इधर-उधर क्यों भागती रही मासूम बच्चे की कातिल सूचना सेठ?
AajTak
गोवा के होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार AI कंपनी की CEO सूचना सेठ की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सोमवार को गोवा पुलिस ने सूचना को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद पुलिस को 5 दिन की और रिमांड मिल गई है. अब सूचना सेठ 19 जनवरी तक पुलिस रिमांड में रहेगी. इस बीच, सामने आया कि सूचना सेठ के सिर पर 'संडे' का खौफ सवार हो गया था. वो प्रत्येक रविवार को पति की बेटे से मुलाकात नहीं करवाना चाहती थी, इसलिए इधर से इधर भाग रही थी. यही वजह है कि सूचना सेठ अपने बेटे को लेकर एक हफ्ते में दो बार गोवा पहुंची और दोनों बार रविवार की मुलाकात कराने से बचने के लिए टूर किया.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










