
GMP मचा रहा है तूफान... आज खुलेगा LG Electronics का IPO, ₹4000 हो सकती है कमाई?
AajTak
LG Electronics के IPO से निवेशक दमदार लिस्टिंग गेन की उम्मीद कर रहे हैं. फिलहाल LG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 312 रुपये है, यानी इस हिसाब रिटेल निवेशक को एक लॉट पर करीब 27 फीसदी यानी 4056 रुपये का प्रॉफिट हो सकता है.
मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG का IPO मंगलवार यानी 7 अक्टूबर को ओपन हो जाएगा. अगर आप LG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO में पैसे लगाने का मन बना रहे हैं तो आपको कम से कम 14,820 रुपये लगाने होंगे. निवेशक इस आईपीओ में 9 अक्टूबर तक अप्लाई कर पाएंगे.
दरअसल, LG Electronics India लिमिटेड के IPO का प्राइस बैंड ₹1080 से ₹1140 प्रति शेयर है. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आम निवेशक यानी रिटेल इंवेस्टर्स को एक लॉट के लिए कम 14,820 रुपये लगाने होंगे. 13 शेयरों का एक लॉट है. जानकारी के मुताबिक LG Electronics IPO का अलॉटमेंट 10 अक्टूबर को होगा, और 14 अक्टूबर को लिस्टिंग होने वाली है.
GMP उफान पर
निवेशक दमदार लिस्टिंग गेन की उम्मीद कर रहे हैं. फिलहाल LG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 312 रुपये है, यानी इस हिसाब रिटेल निवेशक को एक लॉट पर करीब 27 फीसदी यानी 4056 रुपये का प्रॉफिट हो सकता है. हालांकि GMP महज एक अनुमान है. हमेशा कंपनी के प्रदर्शन को देखकर निवेशकों को IPO में अप्लाई करना चाहिए.
बता दें, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने मंगलवार 30 सितंबर को कैपिटल मार्केट नियामक के पास अपना रेड-हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल किया था. कंपनी RHP के अनुसार, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का IPO पूरी तरह से इसकी दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी और प्रमोटर यूनिट एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक द्वारा 10 रुपये प्रति फेस वैल्यू वाले 10,18,15,859 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश होगी. कंपनी को इस इश्यू से कोई आय नहीं होगा.
11600 करोड़ जुटाएगी कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इस IPO के जरिए ₹11,607.01 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जिससे कंपनी की वैल्यूवेशन लगभग 9 अरब डॉलर हो जाएगा. इस आईपीओ के जरिये एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक अपनी भारतीय ब्रांच में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












