
Gmail स्टोरेज फुल होने पर इस तरह आसानी से क्लियर कर सकते हैं स्पेस
AajTak
Gmail काफी पॉपुलर ईमेल सर्विस है. इस ईमेल सर्विस को कई करोड़ लोग यूज करते हैं. Gmail पर कई तरह के प्रोमोशनल मेल्स भी आते हैं. ऐसे में जब 1 जून से Google Photos की फ्री सर्विस खत्म होने वाली है तो जरूरी है फालतू मेल्स को आप डिलीट कर दें. इससे आप फ्री स्पेस बचा सकते हैं. इसके लिए बहुत आसान सा तरीका हम यहां पर बता रहे हैं.
Gmail काफी पॉपुलर ईमेल सर्विस है. इस ईमेल सर्विस को कई करोड़ लोग यूज करते हैं. Gmail पर कई तरह के प्रोमोशनल मेल्स भी आते हैं. ऐसे में जब 1 जून से Google Photos की फ्री सर्विस खत्म होने वाली है तो जरूरी है फालतू मेल्स को आप डिलीट कर दें. इससे आप फ्री स्पेस बचा सकते हैं. इसके लिए बहुत आसान सा तरीका हम यहां पर बता रहे हैं. आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें हर एक Google अकाउंट के साथ 15GB फ्री स्टोरेज दिया जाता है. Gmail स्टोरेज फ्री 15GB स्टोरेज में काउंट होता है. इसके अलावा इस स्टोरेज का यूज गूगल की दूसरी सर्विस जैसे Gmail, Google Photos, Google Drive वैगरह में भी यूज होता है. इस वजह से फ्री स्टोरेज बढ़ाने के लिए आप फालतू मेल्स को डिलीट कर सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले Gmail ऐप को ओपन करें. इसमें सर्चबार में जाकर “has:attachment larger:10M” टाइप करें. इससे ये सारे ईमेल्स दिखा देगा जिनका साइज 10MB से ज्यादा है. अगर आप इससे भी बड़े साइज के ईमेल को डिलीट करना चाहते हैं तो आपको 10 की जगह कोई बड़ा अंक लिखना होगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












