
Gmail की मुश्किलें बढ़ाने आ रहा Xmail, क्या अब Google को टक्कर देंगे Elon Musk?
AajTak
Elon Musk ला रहे Xmail. इसकी जानकारी उन्होंने खुद X पर पोस्ट करके दी है. नाम से पता चलता है कि यह Gmail को टक्कर देगा, जो Google की ईमेल सर्विस है. दरअसल, Elon Musk ने एक X (पुराना नाम Twitter) पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, Xmail आ रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Elon Musk ने कहा कि वह Gmail को टक्कर देने के लिए Xmail ला रहे हैं. दरअसल, Gmail एक ईमेल सर्विस है, जो Google का प्रोडक्ट है. इसके दुनियाभर में साल 2024 में 1.8 बिलियन यूजर्स हैं. आइए Elon Musk के इस प्लान के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर Elon Musk ने बताया कि एक प्रोडक्ट, जिसका नाम Xmail है. वह आ रहा है. हालांकि अभी तक इसके बारे में बहुत ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है कि यह कब लॉन्च होगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स हों?. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह एक ईमेल सर्विस हो सकती है, जो X App के साथ इंटीग्रेटेड होगी.
दरअसल, X प्लेटफॉर्म इंजीनियर Nate ने X पर एक पोस्ट की और पूछा कि हम कब Xmail बनाने जा रहे हैं. इसपर Elon Musk ने अपने अंदाज में रिप्लाई करते हुए लिखा, its Coming मतलब आ रहा है.
यह भी पढ़ें: Elon Musk के X का दावा, केंद्र सरकार ने ब्लॉक कराए पोस्ट और अकाउंट, लेकिन सहमत नहीं
Elon Musk कई बार लंबे चोड़े-वादे कर देते हैं, उन्होंने X प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण करने के बाद कुछ बदलाव भी किए हैं. अगर Xmail लॉन्च होता भी है, तो Gmail को टक्कर देने कोई मामूली बात नहीं होगी. जानकारी के मुताबिक, Gmnail के साल 2024 में 1.8 बिलियन यूजर्स हैं.
यह भी पढ़ें: Elon Musk ने कर दिखाया कारनामा! इंसान ने बिना छुए चलाया माउस, अब ये है अगला कदम

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











