
Giorgia Meloni Speech: मोदी, मेलोनी और ट्रंप जब एकसाथ बोलते हैं तो... वामपंथियों पर भड़कीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया
AajTak
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वैश्विक वामपंथी राजनीति को 'दोहरे मापदंडों' वाला बताते हुए तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई और वह खुद मिलकर एक नए वैश्विक दक्षिणपंथी आंदोलन का निर्माण कर रहे हैं और उसका नेतृत्व कर रहे हैं.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वैश्विक वामपंथी राजनीति को 'दोहरे मापदंडों' वाला बताते हुए तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई और वह खुद मिलकर एक नए वैश्विक दक्षिणपंथी आंदोलन का निर्माण कर रहे हैं और उसका नेतृत्व कर रहे हैं.
'वामपंथियों का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है'
मेलोनी ने कहा कि जब ये राष्ट्रवादी नेता राष्ट्रीय हितों और सीमा सुरक्षा की बात करते हैं, तो वामपंथी उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा बताने लगते हैं. उन्होंने कहा कि वामपंथियों का 'दोहरा चरित्र' उजागर हो गया है. मेलोनी ने कहा कि अब दुनिया वामपंथ की झूठी कहानियों पर विश्वास नहीं करती और वे राष्ट्रवादी नेताओं पर होने वाली 'प्रेरित आलोचनाओं' से परिचित हैं.
ट्रंप के नेतृत्व और काम करने की शैली पर भरोसा जताते हुए मेलोनी ने वामपंथियों के बीच घबराहट की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे चिंतित हैं क्योंकि दुनिया भर में दक्षिणपंथी नेता जीत रहे हैं और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग कर रहे हैं.
अवैध प्रवासियों के संकट पर जताई चिंता
रविवार को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में वर्चुअल संबोधन के दौरान मेलोनी ने वामपंथियों पर तंज कसते हुए कहा, 'जब 90 के दशक में बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर ने ग्लोबल लेफ्टिस्ट नेटवर्क बनाया था, तब उन्हें महान राजनेता कहा गया. लेकिन आज जब ट्रंप, मेलोनी, मिलेई और मोदी वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते हैं, तो उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा बताया जाता है. यही वामपंथ का दोहरा मापदंड है.'

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









