
Ghaziabad Election Results 2022 Live: गाजियाबाद की 5 सीटों का क्या होगा रिजल्ट, मिलेगा काउंटिंग का हर अपडेट
AajTak
Ghaziabad Vidhan Sabha Chunav Results 2022 Updates: गाजियाबाद जिले में 5 विधानसभा सीट हैं. इनमें गाजियाबाद, लोनी, मोदी नगर, मुरादनगर, साहिबाबाद शामिल हैं.
Ghaziabad Vidhan Sabha Chunav Results 2022 News: गाजियाबाद जिले में कुल मिलाकर 54.92 फीसदी मतदान हुआ था. सबसे ज्यादा वोटिंग मोदीनगर में हुई तो सबसे कम वोटिं साहिबाबाद में देखने को मिली. गजियाबाद में 51.57%, लोनी में 61.49%, मोदी नगर में 67.26 प्रतिशत, मुरादनगर में 59.72 प्रतिशत, साहिबाबाद में 47.03% वोटिंग हुईथी.
गाजियाबाद की 5 विधानसभा सीटों का रिजल्ट
गाजियाबाद विधानसभा चुनाव परिणाम (Ghaziabad Vidhan Sabha Result 2022): गाजियाबाद में बीजेपी ने अतुल गर्ग, कांग्रेस ने सुशांत गोयल, बीएसपी ने कृष्ण कुमार, समाजवादी पार्टी ने विशाल वर्मा को मैदान में उतारा है. 2017 में इस सीट से बीजेपी के अतुल गर्ग हने जीत दर्ज की थी.
लोनी विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 (Loni Vidhan Sabha Result 2022): इस सीट से राष्ट्रीय लोकदल ने मदन भइया, बीएसपी ने अखिल, बीजेपी ने नंदकिशोर, कांग्रेस ने मोहम्मद यामीन मलिक, आप ने सचिन कुमार शर्मा, एआईएमआईएम ने मेहताब को मैदान में उतारा है. 2017 में इस सीट से बीजेपी के नंदकिशोर ने जीत दर्ज की थी.
मोदी नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 ( Modi Nagar Vidhan Sabha Result 2022): इस सीट से राष्ट्रीय लोकदल ने सुदेश शर्मा, बीजेपी ने डॉ मंजू शिवाच, बीएसपी ने डॉ पूनम गर्ग, आप ने हरिंद्र कुमार शर्मा को मैदान में उतारा है. 2017 में इस सीट पर बीजेपी की डॉ मंजू सिवाच ने जीत दर्ज की थी.
मुरादनगर विधानसभा चुनाव परिणाम (Muradnagar Vidhan sabha Result 2022): इस सीट से बीजेपी ने अजीत पाल त्यागी, आप न महेश त्यागी, बसपा ने अयूब खान, कांग्रेस ने विजेंद्र यादव, राष्ट्रीय लोकदल ने सुरेंद्र कुमार मुन्नी को मैदान में उतारा है. 2017 में अजीत पाल त्यागी ने ये सीट जीती थी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











