
Ghaziabad: कार से टकराई बाइक… दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
AajTak
बताया जा रहा है कि कार से पीड़ित की बाइक की मामूली टक्कर हो गई थी. इसके बाद कार सवार युवकों ने बेरहमी से बाइक सवार की पिटाई कर दी थी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 इलाके में रोडरेज की घटना सामने आई है. यहां कार सवार दबंगों ने एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर डाली. अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
बताया जा रहा है कि कार से पीड़ित की बाइक की मामूली टक्कर हो गई थी. इसके बाद कार सवार युवकों ने बेरहमी से बाइक सवार की पिटाई कर दी थी. घटना से जुड़े वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार से बाइक की मामूली टक्कर के बाद गुस्साए कार सवार युवकों ने दबंगई दिखाते हुए बाइक सवार युवक की पिटाई शुरू कर दी.
यहां देखिए वीडियो...
यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत, दो दर्जन सवारियां घायल
पीड़ित युवक को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा गया. इस दौरान युवक दर्द से कराहता रहा, चीखता और चिल्लाता रहा. मगर, वहां मौजूद भीड़ में से कोई भी उसे बचाने के लिए सामने नहीं आया. कार सवार युवकों ने पीड़ित युवक को पीटकर नाले में फेंक दिया. हालांकि, नाले में पड़ी शेड की वजह से युवक नाले में गिरने से बच जाता है.
इस दौरान युवक दर्द से लगातार कराहता दिख रहा था. यह हाल तो तब हैं, जब सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की लगातार बात कही जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंगों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है. सैकड़ों लोगों के सामने युवक की बेइंतहा पिटाई की जा रही है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










