
Gensol EV: लॉन्च से पहले ही इस 3 पहियों वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार ने मचाया तहलका! बुक हो गईं 30,000 यूनिट्स
AajTak
Gensol EV ने अपनी इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया था. कंपनी इस तीन पहियों वाली कार को इस साल के दूसरी छमाही में लॉन्च करने की योजना बना रही है. ये कार सिंगल चार्ज में 200 किमी की रेंज देने में सक्षम है.
Gensol Ezio and Ezibot EV: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इस बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में भी इलेक्ट्रिक कारों का जोर देखने को मिला है. जहां एक तरफ देश की पहली सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार 'Vayve EVA' को पेश किया गया. वहीं दूसरी ओर पुणे बेस्ड एक और इलेक्ट्रिक कार कंपनी Gensol EV की तीन पहियों वाली इलेक्ट्रिक कार ‘ezio’ ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है.
बता दें कि, Gensol EV अपने दो इलेक्ट्रिक वाहन Ezio (इलेक्ट्रिक कार) और Ezibot (कार्गो वाहन) के साथ घरेलू बाजार में उतरने की तैयारी में है. जहां Ezio तीन पहियों वाली एक छोटी इलेक्ट्रिक कार है वहीं Ezibot को एक कार्गो व्हीकल के तौर पर तैयार किया गया है. जिसका इस्तेमाल B2B बिजनेस के लिए किया जाएगा. ET ऑटो की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों वाहनों के लिए कंपनी को 30,000 यूनिट्स के प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं.
कंपनी का कहना है कि, Ezio को इस साल के दूसरी छमाही (जुलाई से दिसंबर) में पेश किए जाने की योजना है. इसे पहले बेंगलुरु और फिर बाद में दिल्ली जैसे शहरों में लॉन्च किया जाएगा. वहीं कार्गो वेरिएंट Ezibot को अगले साल 2026 तक बाजार में उतारे जाने की योजना है. जेनसोल ईवी का कहना है कि इन वाहनों को एक्स्ट्रीम वेदर में टेस्ट किया गया है. इन्हें जैसलमेर की भीषण गर्मी से लेकर मानसूनी मौसम में वेस्टर्न घाट पर भी दौड़ाया गया है.
इन दोनों कारों में LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का कहना है कि, हमारी बैटरी में 3,000 चार्ज साइकिल हैं, जबकि पहले 800-1,000 चार्ज साइकिल हुआ करते थे. यह फ्लीट ऑपरेटरों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लंबे समय तक इस्तेमाल करने की लाइफ़साइकिल प्रदान करता है."
कैसी है Ezio इलेक्ट्रिक कार:
सबसे पहले बता दें कि, ये तीन पहियों वाली (दो आगे और एक पीछे) इलेक्ट्रिक कार है. इसकी लंबाई 3035 मिमी, चौड़ाई 1550 मिमी, उंचाई 1675 मिमी और इसमें 2050 मिमी का व्हीलबेस मिलता है. कंपनी का दावा है कि इस कार में 250 लीटर का बूट-स्पेस भी दिया गया है. इस कार में कुल दो लोगों के बैठने की व्यवस्था है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










