
Gen Z का मिजाज: इन नई नौकरियों का क्रेज, सपने पूरे करने के लिए गैप ईयर को भी तैयार 91% युवा, पढ़ें दिलचस्प रिपोर्ट
AajTak
भारतीय युवा न सिर्फ मेहनती है बल्कि बहुत आश्वस्त भी हैं. हालांकि, पैसों की कमी और लड़का-लड़की में बराबरी न होना जैसी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है. फिर भी, ये युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है.
युवा, खासकर Gen Z पीढ़ी देश का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी उठा रही है. करियर और पढ़ाई को लेकर एक ताजा रिपोर्ट, "The Quest Report 2024" ने इस युवा पीढ़ी का मिजाज बयां किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, हर चार में से एक युवा आजकल ऐसी नौकरियों की तरफ आकर्षित हो रहा है जो अभी-अभी उभर रही हैं. जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा, और कंटेंट क्रिएशन आदि.
भारत का युवा न सिर्फ मेहनती है बल्कि बहुत आश्वस्त भी है. हालांकि, पैसों की कमी और लड़का-लड़की में बराबरी न होना जैसी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है. फिर भी, ये युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. रिपोर्ट की मानें तो ये युवा इतने जुनूनी हैं कि 43% तो अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम-काज और निजी ज़िंदगी के बीच तालमेल बिठाने की फिक्र ही छोड़ देते हैं.
रिपोर्ट को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है-
रिपोर्ट की कुछ खास बातें-
बता दें कि यह रिपोर्ट अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, ब्राजील और भारत समेत सात देशों के 20 से 24 वर्ष की उम्र वाले करीब 6,700 युवाओं के बीच किए गए एक सर्वे के आधार पर तैयार की गई है. जनरेशन जेड आमतौर पर 1995 और 2010 के बीच पैदा हुए लोगों को संदर्भित करता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












