
GDP आंकड़ों से शेयर बाजार को राहत! निफ्टी रिकॉर्ड लेवल पर, सेसेक्स 52 हजार के पार
AajTak
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 47 अंक की तेजी के साथ 15,629 पर खुला और थोड़ी ही देर में बढ़ते हुए 15,660.75 तक पहुंच गया. यह निफ्टी का ऊंचाई का अब तक का एक रिकॉर्ड है.
शेयर बाजार पिछले कई दिनों से तेजी में चल रहा है. मंगलवार को भी शेयर बाजार उछाल में है. इससे यह संकेत मिल रहा है कि निवेशकों को जीडीपी के आंकड़ों से बहुत निराशा नहीं है, क्योंकि यह अनुमान से बेहतर ही हैं. निफ्टी आज एक नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा है. सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 130 अंकों की तेजी के साथ 52,067.51 पर खुला. थोड़ी ही देर में सेंसेक्स बढ़ते हुए 52,214.85 पर पहुंच गया.More Related News

ibjarates.com, Gold-Silver Price Today: 24 मार्च 2026 को सोने के रेट में फिर गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह के समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है, जबकि 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 27 हजार रुपये के आस-पास आ गया है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.












