
Gauri Khan Birthday: जब समंदर किनारे गौरी को तलाशने दिल्ली से मुंबई गए थे शाहरुख खान
AajTak
इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया था कि कैसे सालों पहले वह मुंबई आए थे और उनका मकसद गौरी को ढूंढना था. ये बात शाहरुख खान के कॉलेज के दिनों की है. गौरी, शाहरुख को छोड़ मुंबई चली गई थीं. शाहरुख को ये नहीं पता था कि गौरी मुंबई में कहां गई हैं. ऐसे में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मुंबई जाने का प्लान बनाया.
शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के टॉप कपल्स में से एक हैं. दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. शाहरुख और गौरी पिछले 30 सालों से साथ हैं. दोनों फैंस के आइडल कपल हैं और उन्हें रिलेशनशिप गोल्स भी देते हैं. शाहरुख खान और गौरी की मुलाकात टीनएज में हुई थी. उस समय किंग खान की उम्र 18 साल थी और गौरी 14 साल की हुआ करती थीं. एक समय ऐसा भी आया था जब शाहरुख को छोड़ गौरी मुंबई चली गई थीं. इस बारे में शाहरुख खान ने खुद बताया था. आज गौरी खान के 52वें जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इस किस्से के बारे में.
जब शाहरुख को छोड़ गई थीं गौरी
हॉलीवुड के फेमस टीवी होस्ट डेविड लेटरमैन के शो My Next Guest Needs No Introduction में शाहरुख खान ने शिरकत की थी. 2019 में आए इस शो में डेविड ने शाहरुख खान की लव स्टोरी के बारे में बात की थी. इस इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया था कि कैसे सालों पहले वह मुंबई आए थे और उनका मकसद गौरी को ढूंढना था. ये बात शाहरुख खान के कॉलेज के दिनों की है. गौरी, शाहरुख को छोड़ मुंबई चली गई थीं. इसका कारण शाहरुख का उन्हें लेकर बेहद पोजेसिव होना था. शाहरुख को ये नहीं पता था कि गौरी मुंबई में कहां गई हैं. ऐसे में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मुंबई जाने का प्लान बनाया.
शाहरुख खान के दिमाग में था कि वो किसी हीरो की तरह मुंबई पहुंचेंगे और गौरी दौड़ते हुए आएंगी और उन्हें मिलेंगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शाहरुख जब मुंबई गए तो उन्हें नहीं पता था कि वो कितना बड़ा शहर है. शाहरुख ने सोचा था कि वह गौरी को बीच पर ढूंढ सकते हैं, क्योंकि उन्हें स्विमिंग पसंद थी. लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि मुंबई में ढेरों बीच हैं.
मुंबई के बीचों पर भटके किंग खान
एक बीच पर पहुंचकर शाहरुख को गौरी नहीं मिली. फिर उन्हें एक टैक्सी ड्राइवर सरदार जी मिले, जिन्होंने शाहरुख को बताया कि मुंबई में एक से ज्यादा बीच हैं. तब शाहरुख ने उन्हें कहा कि उनके और उनके दोस्तों के पास कुल मिलाकर 400 रुपये हैं. आप बीच पर हमें ले जाएं जैसी ही मीटर में 400 रुपये बन जाएंगे आप हमें उतार देना. सरदार जी ने शाहरुख और उनके दोस्तों को मुंबई के बीच पर ले जाने का काम किया.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.











