
Gary Kirsten Pakistan Team Coch: भारत को WC जिताने वाले गैरी कर्स्टन बने पाकिस्तान के कोच... जेसन गिलेस्पी को भी बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
साउथ अफ्रीका के दिग्गज गैरी कर्स्टन व्हाइट बॉल फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम के नए कोच नियुक्त किए गए हैं. कर्स्टन की कोचिंग में भारत ने 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. गैरी कर्स्टन व्हाइट बॉल फॉर्मेट (वनडे और टी20) में पाकिस्तान टीम के नए कोच नियुक्त किए गए हैं. कर्स्टन की कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया है.
कर्स्टन फिलहाल आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स के मेंटर है. कर्स्टन भारत के अलावा तीन सालों तक साउथ अफ्रीका टीम के भी मुख्य कोच रह चुके हैं. टी20 विश्व कप से ठीक एक महीने पहले कर्स्टन को पाकिस्तान का कोच नियुक्त किया गया है. मिकी आर्थर के हटने के बाद से मुख्य कोच का पद खाली था. आर्थर के बाद, मोहम्मद हफीज ने टीम निदेशक के रूप में टीम की कमान संभाली थी, लेकिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई दौरे में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें भी बर्खास्त कर दिया गया था.
Gillespie to coach Pakistan in red-ball cricket, Kirsten in white-ball cricket Details here ⤵️ https://t.co/GnCUDwPLfw
गैरी कर्स्टन का ऐसा था इंटरनेशनल करियर
बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज गैरी कर्स्टन साउथ अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 45.27 की औसत से 7289 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 275 रहा. अपने टेस्ट कैरियर में गैरी ने 21 शतक और 34 अर्धशतक लगाए थे. वनडे इंटरनेशनल में भी गैरी का जवाब नहीं था. गैरी कर्स्टन ने 185 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलकर 6798 रन बनाए, जिसमें 13 शतक और 45 अर्धशतक शामिल रहे. वनडे इंटरनेशनल में गैरी कर्स्टन का बेस्ट स्कोर नाबाद 188 रन रहा, जो उन्होंने यूएई के खिलाफ 1999 के वर्ल्ड कप में बनाया था.
गैरी कर्स्टन का शुमार जहां साउथ अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाजों में होता है. वहीं कर्स्टन एक शानदार फील्डर भी थे और मैदान पर उनकी चपलता का कोई जवाब नहीं था. एक बार गैरी कर्स्टन ने सचिन तेंदुलकर का ऐसा कैच पकड़ा था जो आज भी फैन्स के जेहन में होगा. कर्स्टन ने यह कैच साल 1996 में डरबन में खेले गए टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में शॉन पोलाक की बॉल पर लिया था. कर्स्टन के उस कैच की गिनती टेस्ट क्रिकेट के बेस्ट कैचों में होती है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












