
Gary Kirsten : अब इंग्लैंड की टीम को कोचिंग देने की तैयारी में गुरु गैरी! जाहिर की अपनी दिलचस्पी
AajTak
भारत और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम को कोचिंग देने में दिलचस्पी दिखाई है. गैरी ने कहा कि इंग्लैंड टीम को और बेहतर करने के लिए उनके पास बहुत अच्छा प्लान है.
ऑस्ट्रेलिया ने वर्तमान सीरीज के पहले तीनों मैच जीतकर एशेज अपने पास बरकरार रखी है, इस हार के साथ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के साथ इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का पद भी खतरे में पड़ गया है. ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में तीसरा टेस्ट केवल ढाई दिन में अपने नाम कर लिया था. भारत और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम को कोचिंग देने में दिलचस्पी दिखाई है. गैरी ने कहा कि इंग्लैंड टीम को और बेहतर करने के लिए उनके पास बहुत अच्छा प्लान है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












