
Gangubai Kathiawadi: माफिया क्वीन के किरदार में आलिया, वायरल हुए गंगूबाई काठियावाड़ी के तेवर
AajTak
टीजर में संजय लीला भंसाली जैसे हुनरमंद और अनुभवी निर्देशक का जादू साफ तौर पर नजर आ रहा है. संजय हर चीज को लार्जर दैन लाइफ दिखाने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने आलिया को भी उसी अंदाज में पेश किया है.
आलिया भट्ट स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर वीडियो बुधवार को रिलीज कर दिया गया है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट एक माफिया क्वीन के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म से आलिया का लुक तो काफी पहले ही जारी कर दिया गया था लेकिन टीजर में अब उनके कई अलग-अलग अवतार दिखाए गए हैं. टीजर में संजय लीला भंसाली जैसे हुनरमंद और अनुभवी निर्देशक का जादू साफ तौर पर नजर आ रहा है. संजय हर चीज को लार्जर दैन लाइफ दिखाने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने आलिया को भी उसी अंदाज में पेश किया है. Happy Birthday Sir.. I can think of no better way to celebrate you and your birthday Presenting a part of my heart & soul. Meet .. Gangu!❤️#GangubaiKathiawadi#SanjayLeelaBhansali@bhansali_produc @jayantilalgada @PenMovies @prerna982https://t.co/AKrBnGZhZxMore Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












