
Gangotri Glacier Melting: हमेशा ऐसे ही नहीं बहती रहेगी गंगा! तेजी से पिघल रहा गंगोत्री ग्लेशियर... स्टडी
AajTak
2500 KM लंबी गंगा. अपने पानी से 40 करोड़ लोगों को जिंदा रख रही है. क्योंकि इस पवित्र नदी को गंगोत्री ग्लेशियर से पानी मिल रहा है. लेकिन ग्लेशियर ही खतरे में है. 87 सालों में 30 KM लंबे ग्लेशियर में से पौने दो किलोमीटर हिस्सा पिघल कर बह चुका है. दोबारा नहीं बनेगा. वजह आप और हम हैं.
भारत की सीमाओं में आने वाले हिमालय में 9575 ग्लेशियर हैं. इनमें से 968 ग्लेशियर उत्तराखंड (Uttarakhand) में हैं. ज्यादातर का पानी किसी न किसी तरीके से हम इंसानों की प्यास बुझा रहा है. गंगा, घाघरा, मंदाकिनी, सरस्वती जैसी नदिया भारत के मैदानी हिस्सों को जीवन दे रही हैं. सींच रही हैं. सांसें भर रही हैं. क्या होगा अगर इन नदियों के स्रोत खत्म हो जाएं. ग्लेशियर ही तो हैं. जमी हुई बर्फ. गर्मी बढ़ती जा रही है पिघल जाएंगे सब. जैसे पिछले 87 साल में गंगोत्री ग्लेशियर 1700 मीटर (1.70 KM) पिघल गया है.
देश की सबसे पवित्र माने जाने वाली नदी गंगा (Ganga) इसी ग्लेशियर के गौमुख (Gaumukh) से निकलती है. यहीं से गंगा को जीवन मिलता है. देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालय जियोलॉजी (Wadia Insititute of Himalayan Geology) के साइंटिस्ट डॉ. राकेश भाम्बरी ने स्टडी की है. उनकी स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि 1935 से लेकर 2022 तक गंगोत्री ग्लेशियर के मुहाने वाला हिस्सा 1700 मीटर यानी पौने दो किलोमीटर पिघल चुका है. इसकी वजह बढ़ता तापमान, कम बर्फबारी और ज्यादा बारिश है.
बढ़ते तापमान की वजह तो हम और आप हैं. बर्फबारी का कम होना भी जलवायु परिवर्तन का नतीजा है. डॉ. राकेश ने aajtak.in से कहा कि मौसम कैसे बदल रहा है. ये आप अभी देख सकते हैं. मॉनसून को चले जाना चाहिए था. लेकिन अब भी तीन दिन से देहरादून में बारिश हो रही है. यही हालत कई स्थानों पर होगी. मौसम लगातार बदल रहा है. यह बता पाना मुश्किल है कि हिमालय के इलाकों में इस मौसम का कहां क्या और कितना असर पड़ेगा.
गंगोत्री ग्लेशियर काफी ज्यादा अनस्टेबल है
डॉ. राकेश ने बताया कि गंगोत्री ग्लेशियर (Gangotri Glacier) 30 किलोमीटर लंबा है. पिछले 87 सालों में यह 1700 मीटर पिघला है. यह पिघलाव तेज हैं. लेकिन कोई ये पूछे कि कब तक पिघल जाएगा. यह बता पाना मुश्किल है. क्योंकि किसी भी ग्लेशियर के पिघलने के पीछे कई वजहें हो सकती है. जैसे- जलवायु परिवर्तन, कम बर्फबारी, बढ़ता तापमान, लगातार बारिश आदि. गंगोत्री ग्लेशियर काफी ज्यादा अनस्टेबल है. कम से कम इसके मुहाने का हिस्सा तो है ही. ग्लेशियर किसी न किसी छोर से तो पिघलेगा ही. यह ग्लेशियर मुहाने से पिघल रहा है.
दो दर्जन ग्लेशियरों पर ही नजर रख पा रहे हैं

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








