
Ganesh Chaturthi: घर में भूलकर भी ना रखें गणपति की ऐसी मूर्ति, स्थापना में भी बरतें ये सावधानियां
AajTak
विघ्नहर्ता भगवान गणेश को सुख, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है. घर में भगवान गणेश की मूर्ति रखने से किसी प्रकार का क्लेश पैदा नहीं होता और घर सदा खुशियों से भरा रहता है. वास्तु के अनुसार घर में गणपति की मूर्ति स्थापित करने से पहले कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए. आइए जानते हैं कि गणेश जी को घर में कहां और किस तरह स्थापित करने से सुख, समृद्धि का वास रहता है.
विघ्नहर्ता भगवान गणेश को सुख, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है. घर में भगवान गणेश की मूर्ति रखने से किसी प्रकार का क्लेश पैदा नहीं होता और घर सदा खुशियों से भरा रहता है. वास्तु के अनुसार घर में गणपति की मूर्ति स्थापित करने से पहले कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए. आइए जानते हैं कि गणेश जी को घर में कहां और किस तरह स्थापित करने से सुख, समृद्धि का वास रहता है. दिशा का रखें ध्यान- गणेश जी को घर के उत्तर पूर्वी कोने में स्थापित करना सबसे शुभ होता है. घर का उत्तर पूर्वी कोना पूजा-पाठ के लिए बेहतर रहता है. आप गणेश जी को घर के पूर्व या फिर पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं. मूर्ति रखते समय ध्यान दें कि भगवान के दोनों पैर जमीन को स्पर्श कर रहे हों. इससे सफलता आपके कदम चूमेगी. भगवान गणेश को कभी भी घर के दक्षिण में नहीं रखना चाहिए. घर में जिस तरफ भी पूजा घर हो वहां टॉयलेट या कोई भी गंदगी नहीं होनी चाहिए. बैठे गणेश जी ना हों- अगर आप अपने ऑफिस या काम करने की जगह पर गणेश जी की मूर्ति रखना चाहते हैं, तो हमेशा ध्यान रहे कि ये भगवान गणेश की बैठी हुई मुद्रा में ना हों. बैठे हुए गणेश जी की सही जगह आपके घर में है. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है. गाय के गोबर से बने गणेश जी काफी शुभ माने जाते हैं. इन्हें घर में रखने से घर में दुख कभी नहीं आता.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











