
Gajkesari Yog 2026: अगले 54 घंटे तक बना रहेगा गजकेसरी राजयोग! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
AajTak
Gajkesari Yog 2026: गजकेसरी योग का निर्माण गुरु और चंद्रमा की युति से हो रहा है, जो 54 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इस खास ज्योतिषीय योग से मिथुन, मकर और कुंभ राशि के लोगों को करियर, धन और सम्मान में लाभ मिलने के संकेत हैं. जानें इसका समय, महत्व और किन राशियों की बदलेगी किस्मत.
Gajkesari Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है. इन्हें ज्ञान, धर्म, भाग्य और समृद्धि का कारक भी माना जाता है. चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है. जब ये दोनों ग्रह एक खास स्थिति में आते हैं, तो गजकेसरी राजयोग बनता है, जिसे बहुत शुभ माना जाता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं और 2 जून तक यहीं रहेंगे. 26 फरवरी यानी आज तड़के 12 बजकर 54 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे गुरु और चंद्रमा की युति बनेगी. इस तरह गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा. यह योग लगभग 54 घंटे तक प्रभावी रहेगा यानी यह योग 28 फरवरी तक प्रभावशाली रहेगा. लेकिन इसका असर कुछ दिनों तक महसूस किया जा सकता है.
गजकेसरी राजयोग कैसे बनता है?
ज्योतिष के अनुसार, जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में हों या एक-दूसरे से केंद्र स्थान (पहला, चौथा, सातवां या दसवां भाव) में स्थित हों, तब गजकेसरी राजयोग बनता है. अगर दोनों ग्रह मजबूत स्थिति में हों, तो यह योग और भी ज्यादा प्रभावशाली हो जाता है. इस योग से धन, सम्मान, बुद्धि और सफलता मिलने के योग बनते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग लग्न भाव में बन रहा है, जिससे व्यक्तित्व में निखार आएगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और आपकी बातों का असर लोगों पर ज्यादा पड़ेगा. नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं. शिक्षा और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने के संकेत हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












