
G20 Summit: खालिस्तानियों से ऐसा प्रेम! भारत के सामने नजरें चुराने को मजबूर हुए ट्रूडो?
AajTak
ट्रूडो का व्यवहार बाकी नेताओं से अलग दिखा. वो तस्वीर क्लिक होते ही, हाथ मिलाकर तुरंत आगे बढ़ गए. इस मुलाकात में गर्मजोशी तनिक भी नजर नहीं आई. आखिर क्या है वजह?
भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इसमें शामिल होने के लिए दुनिया भर के नेता नई दिल्ली पहुंचे हैं. सभी का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस बीच जिस बात पर लोगों का ध्यान गया, वो था कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रू़डो का रुख. वो थोड़े उखड़े उखड़े नजर आए. जब वो भारत मंडपम पहुंचे तो पीएम मोदी ने मुस्कुराहट के साथ नमस्कार करते हुए उनका स्वागत किया. वो उनसे कुछ बोले भी. लेकिन ट्रूडो का व्यवहार बाकी नेताओं से अलग दिखा. वो तस्वीर क्लिक होते ही, हाथ मिलाकर तुरंत आगे बढ़ गए. इस मुलाकात में गर्मजोशी तनिक भी नजर नहीं आई.
ट्रूडो बेशक इस वक्त भारत में हैं, लेकिन अभी तक उनके ट्विटर पर एक भी तस्वीर पीएम मोदी के साथ नहीं दिख रही. उन्होंने ब्रिटिश पीएम समेत अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीर जरूर शेयर की हैं. इन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वो कनाडा में खुशी खुशी रहकर भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले खालिस्तानियों को नाराज नहीं करना चाहते.
इसके साथ ही वो सोशल इवेंट में भी नहीं पहुंचे. कनाडा के पीएम ऑफिस की तरफ से एक बयान में कहा गया है, 'पीएम जस्टिन ट्रूडो ने शिखर सम्मेलन के पहले दिन सभी वर्किंग सेशंस में हिस्सा लिया. वो सोशल इवेंट में शामिल नहीं हुए. जी20 शिखर सम्मेलन (शेरपा) के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री के निजी प्रतिनिधि क्रिस्टोफर मैकलेनन ने उनका प्रतिनिधित्व किया.'
कनाडा में खालिस्तान बनाम हिंदुस्तान
कनाडा की सड़कों पर हम आए दिन खालिस्तान बनाम हिंदुस्तान का नजारा देखते हैं. खालिस्तानी आतंकी न केवल भारतीय दूतावास के बाहर पहुंचकर हुड़दंग मचाते हैं बल्कि हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाते हैं. ये भारत विरोधी नारे लगाते हैं. वहीं जब भारत कनाडा के सामने इस मुद्दे को उठाता है, तो भी ट्रूडो भारत को ही गलत ठहराने लगते हैं.
कनाडा में रहने वाला भारतीय समुदाय भी इससे काफी परेशान है. उसका कहना है कि खालिस्तान समर्थकों का विरोध प्रदर्शन कोई अभिव्यक्ति की आजादी नहीं बल्कि चरमपंथ को बढ़ावा है. ट्रूडो की सरकार इसके खिलाफ किसी तरह का कदम उठाती नहीं दिखती. यही कारण है कि भारत और कनाडा के रिश्तों में खालिस्तान का मुद्दा हमेशा तनाव का कारण बनता है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










