
G20: राष्ट्रपति बाइडेन की चीनी प्रेसिडेंट जिनपिंग से मुलाकात, बदलते रिश्तों के संकेत?
AajTak
जी 20 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है. बातचीत के बाद जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका और चीन बातचीत के जरिए मतभेद खत्म कर सकते हैं. चीनी राष्ट्रपति ने भी इस ओर इशारा कर दिया है. इससे पहले तक ताइवान को लेकर दोनों देशों के बीच में तकरार की स्थिति चल रही थी.
इंडोनेशिया के बाली में जी 20 समिट शुरू हो गया है. कई देशों के नेता वहां पहुंच चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के बीच तो पहली मुलाकात भी हो गई है. इस मुलाकात को देख एक तरफ जानकार हैरान हैं तो दूसरी तरफ बदलते रिश्तों का एक बड़ा इशारा भी मान रहे हैं. पिछले कई सालों से चीन और अमेरिका के बीच में सिर्फ तकरार देखने को मिली है. ताइवान मुद्दे को लेकर तो आरोप-प्रत्यारोप का एक अलग ही दौर देखने को मिल गया था.
मुलाकात हैरान क्यों करती है?
लेकिन उस तनाव के बीच में सोमवार को जो बाइडेन ने शी जिनपिंग से मुलाकात की. उस मुलाकात के बाद जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और चीन बातचीत कर मतभेदों को दूर कर सकते हैं. वहीं शी जिनपिंग ने भी कहा कि वे हर मुद्दे पर बातचीत को तैयार हैं जिससे अमेरिका के साथ रिश्ते सुधर सकें. अब ये बदला हुआ रुख दुनिया को काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर रहा है. बड़ी बात ये है कि जो बाइडेन से तो जिनपिंग करीब 11 साल बाद मुलाकात कर रहे हैं. पिछली बार जब दोनों नेता मिले थे, तब बाइडेन उप राष्ट्रपति थे. उस समय दोनों नेताओं की मुलाकात करीब 85 मिनट तक चली थी. लेकिन उसके बाद रिश्ते बिगड़ते चले गए और बातीचत का सिलसिला भी थम गया.
चीन और अमेरिका में तकरार क्यों?
हाल ही में ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच में काफी तकरार देखने को मिल गई थी. हालात ऐसे बन गए थे कि चीन ने अमेरिका को परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली थी. असल में अमेरिका के प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा ने चीन को आग बबूला कर दिया था. तब चीन ने ताइवान को गंभीर परिणाम की चेतावनी दी ही थी, अमेरिका पर भी निशाना साधा था. उसके लड़ाकू विमान भी ताइवान के एयर स्पेस में दाखिल हो गए थे. उस समय अमेरिका ने स्पष्ट स्टैंड लेते हुए कहा था कि ताइवान के हितों की रक्षा की जाएगी. इसी वजह से चीन ज्यादा नाराज हुआ था. लेकिन अब उस नाराजगी के बीच जो बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हो गई है. बातचीत का सिलसिला भी शुरू हुआ है, रिश्ते सुधरते हैं या नहीं, आने वाले समय में साफ हो जाएगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









