
G20 में छाई रही PM मोदी- मेलोनी की जुगलबंदी, कई अहम मुद्दों पर हुई बातचीत
AajTak
साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की तीसरी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान, शिक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग पर चर्चा की.
साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, एआई, अंतरिक्ष, रक्षा और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए बातचीत की. इस साल ये मोदी और मेलोनी की तीसरी मुलाकात है. दोनों नेताओं ने एक द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल भी मौजूद थे.
बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, 'प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है, जिससे हमारे देशों के लोगों को बहुत लाभ हो रहा है.'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'उनकी बातचीत व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, एआई, रक्षा और सुरक्षा, अंतरिक्ष, अनुसंधान, नवाचार और संस्कृति में संबंधों को गहरा करने पर केंद्रित थी.'

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










