
G-20: रूसी नेताओं के साथ फोटो फ्रेम में नहीं दिखना चाहते दिग्गज, बाली में ग्रुप फोटो सेशन कैंसिल
AajTak
इंडोनेशिया का बाली शहर जी-20 सम्मेलन के लिए तैयार है. लेकिन सम्मेलन शुरू होने से पहले दुनिया में तनाव का एक ऐसा माहौल है जिसने नेताओं के बीच लकीर खींच दी है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन इस तनाव के केंद्र में हैं.
इंडोनेशिया के बाली में जी-20 सम्मेलन ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब रूस को लेकर दुनिया के देशों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है. ये नाराजगी इतनी है कि दुनिया के कद्दावर नेता अपने साथ फोटो फ्रेम में रूस के नेताओं को देखना नहीं चाहते हैं. यही वजह है कि बाली में दुनिया के नेताओं का ग्रुप फोटो कैंसिल कर दिया गया है. यही नहीं जी-20 सम्मेलन के बाद जारी होने वाले साझा बयान पर भी संशय है. दुनिया के कई नेताओं की ओर से ग्रुप फोटो को लेकर जताई गई आपत्ति के बाद ये फैसला लिया गया है.
इंडोनेशिया के खूबसूरत शहर बाली में 15 नवंबर से जी-20 सम्मेलन शुरू हो रहा है. इस सम्मलेन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मेलन में शामिल होने जा रहे हैं.
सम्मेलन में नहीं शामिल हो रहे हैं पुतिन
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पहले ही इस सम्मेलन में जाने से मना कर दिया है. इसके अलावा वे इस सम्मेलन को ऑनलाइन भी संबोधित नहीं करेंगे. रूस की ओर से इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री सर्गेई लवारोव बाली पहुंच रहे हैं.
रूसी नेतृत्व के साथ तस्वीरें खिंचवाने को तैयार नहीं
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर के नेताओं ने यूक्रेन-रूस वार के मद्देनजर रूसी नेतृत्व के साथ फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया है. दुनिया भर के शीर्ष शिखर सम्मेलनों में नेताओं का साथ फोटो खिंचवाना और एकजुटता का संदेश देना परंपरा रही है. लेकिन रूस-यूक्रेन के साये में हो रहे इस जी-20 सम्मेलन में ऐसा नहीं होगा. खबर है कि दुनिया के नेता रूसी नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने के लिए तैयार नहीं हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









