
Flood in UP & Rajasthan: उफान पर नदियां, हाइवे बंद...राजस्थान-यूपी के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
AajTak
Flood like situation in UP & Rajasthan: मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है. यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रही है. इससे बांदा और हमीरपुर जिले के कई गांव पानी से घिर गए हैं. वहीं राजस्थान के धौलपुर में 80 गांवों का संपर्क जिला केंद्र से कट गया है.
Flood like situation in UP & Rajasthan: देश में कई राज्य इन दिनों भयंकर बारिश और बाढ़ झेल रहे हैं. मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. इधर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं. बांदा में नदियां तबाही मचाने को तैयार हैं. यमुना खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है. वहीं केन नदी भी खतरे के निशान को पार करने को तैयार है.
हमीरपुर में भी बाढ़
हमीरपुर जिले से सटा इलाका पैलानी, जसपुरा और फतेहपुर बॉर्डर के चिल्ला इलाके में भीषण बाढ़ से तबाही मच गई है. अभी भी लगातार पानी बढ़ रहा है. गावों को कनेक्ट करने वाली सड़को पर पानी आ गया है, लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं.
बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री
योगी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने जिले के अधिकारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया. यमुना और केन में उफान के चलते करीब 4 दर्जन से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति है. हालात को देखते हुए बांदा-कानपुर हाइवे बन्द कर दिया गया है.
औरेया में भी बाढ़ से तबाही

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









