
Flipkart Sale शुरू, iPhone से Samsung तक, कई प्रोडक्ट पर मिल रहा है डिस्काउंट
AajTak
Flipkart Big Bachat Days Sale की शुरुआत हो चुकी है. इस सेल के दौरान कई डिस्काउंट, ऑफर्स और डील्स दी जा रही हैं. 5 दिसंबर तक चलने वाली इस सेल के दौरान यूजर्स आसानी से अच्छे डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. यहां iPhone 15 समेत कई हैंडसेट पर डिस्काउंट मिल रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Flipkart पर दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ एक सेल की शुरुआत हो चुकी है. इस सेल का नाम Flipkart Big Bachat Days Sale है. यह सेल 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगी. इस सेल के दौरान कई आइटम पर डिस्काउंट मिलने जा रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Flipkart Big Bachat Days Sale के साथ ही कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल के दौरान Xiaomi Redmi, Samsung, Vivo और कई अन्य ब्रांड के हैंडसेट पर डिस्काउंट मिल रहा है. यहां आप Nothing ब्रांड का हैंडसेट भी सस्ते में खरीद सकते हैं.
Flipkart Big Bachat Days Sale के दौरान iPhone 15 को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. यहां Apple iPhone 15 को 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, इसकी ओरिजनल कीमत 70 हजार रुपये है. यहां iPhone 14 की शुरुआती कीमत 50,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Samsung के 200MP कैमरा फोन पर 20 हजार का डिस्काउंट, ये है बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन
Apple iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.1 inch का डिस्प्ले दिया है. इसमें 1179 x 2556 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Ceramic Shield ग्लास का इस्तेमाल किया है.
Apple iPhone 15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जबकि दूसरा कैमरा 12MP का कैमरा दिया है. इसमें 12MP का सेल्फी कैमरा दिया है. चार्जिंग के लिए USB Type-C 2.0 का इस्तेमाल किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












