
Flipkart Sale शुरू, मिलेगी 80% तक की छूट, फोन से लेकर फैशन तक पर ऑफर
AajTak
Flipkart Big End of Season Sale की शुरुआत हो चुकी है, जो 8 जून तक चलेगी. इस सेल के दौरान ढेरों कैटेगरी के प्रोडक्ट को लिस्टेड किया है. इसमें फोन, स्मार्ट गैजेट, असेसरीज, ब्रांडेड जूते और कपड़े मौजूद हैं. फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, यहां कस्टमर 80 पर्सेंट तक के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. आइए इस सेल के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Flipkart एक ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म है, अब इस प्लेटफॉर्म पर एक सेल चल रही है, जिसका नाम Flipkart Big End of Season Sale है. इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, गैजेट और असेसरीज के अलावा फैशन प्रोडक्ट पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है.
Flipkart पर लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, इस सेल के दौरान मैक्सिमम 80 पर्सेंट तक के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. Smart Gadget और Accessories पर 50-80% तक की छूट पाई जा सकती है. इसके अलावा स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट मिल रहा है.
Flipkart Sale के दौरन कस्टमर इंस्टैंट 10 पर्सेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए Flipkart UPI का इस्तेमाल करना होगा, जिसके कुछ नियम व शर्तें हैं.
Flipkart Sale के दौरान कई स्मार्टफोन को भी लिस्टेड किया है. यहां कई हैंडसेट को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. iPhone से लेकर कई Android स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है. इस दौरान Motorola, Redmi और Samsung समेत कई ब्रांड के फोन पर डिस्काउंट मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi ने एक बार फिर Apple को किया कॉपी, भारत में ला रहा नया स्मार्टफोन, जानिए क्या होगा खास
Flipkart की इस सेल में स्मार्ट गैजेट भी मौजूद हैं, जो कई अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकते हैं. इस सेल में हेडफोन, TWS, Smartwatch, मोबाइल असेसरीज, स्पीकर एंड साउंडबार, पावरबैंक और स्मार्ट होम के डिवाइस को खरीद सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











