Flipkart Sale में बंपर डिस्काउंट, आधी कीमत पर खरीद सकते हैं Google Pixel 6a, जानिए ऑफर्स
AajTak
Flipkart Sale: एक फ्लैगशिप हैंडसेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Google Pixel 6a को ट्राई कर सकते हैं. ये स्मार्टफोन कम कीमत में आकर्षक फीचर्स के साथ आता है. इस पर आपको कई हजार रुपये का डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर दोनों मिल रहे हैं. आइए जानते हैं Google Pixel 6a पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart Sale का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर Year End Sale चल रही है, जिसमें यूजर्स को आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. Flipkart Sale 31 दिसंबर तक चलेगी. इसमें कंज्यूमर्स को बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और दूसरे बेनिफिट्स मिल रहे हैं.
आप चाहें तो Google Pixel 6a को सेल से खरीद सकते हैं. इस डिवाइस पर डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी हैं. गूगल का ये फोन बेहतरीन फीचर्स के साथ इस साल ही लॉन्च हुआ है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स और दूसरे फीचर्स की डिटेल्स.
गूगल का ये फोन सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है. हालांकि,आपको दो कलर ऑप्शन जरूर मिलते हैं. Flipkart पर ये फोन 29,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है. कंपनी ने इसको 43,999 रुपये में लॉन्च किया था, जिस पर फिलहाल 14 हजार रुपये का डिस्काउंट है.
इस पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट Federal Bank क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है. साथ ही आप 17,500 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. ये फोन दो कलर ऑप्शन- चॉक और चारकोल में आता है. सभी डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को आधी से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं.
Google Pixel 6a में 6.14-inch का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका मेन लेंस 12.2MP का है. वहीं सेकेंडरी लेंस 12MP का है. फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
हैंडसेट Google Tensor चिपसेट पर काम करता है, जो इसके फ्लैगशिप फोन्स में देखने को मिलता है. स्मार्टफोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है. इसमें 5G तक का सपोर्ट मिलता है. डिवाइस 4410mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











