
Flipkart Blaupunkt Anniversary Sale की घोषणा, TV पर मिलेगा 40 परसेंट तक का डिस्काउंट
AajTak
Blaupunkt Anniversary Sale की घोषणा हो गई है. Blaupunkt Anniversary Sale के दौरान आप ई-कॉमर्स साइट Flipkart से काफी सस्ते में टीवी खरीद सकते हैं. Blaupunkt की ये सेल 3 अगस्त तक चलेगी. इससे बायर्स TV पर 40 परसेंट तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. ऐसे में अगर आप नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये काफी अच्छा मौका है.
जर्मन TV ब्रांड Blaupunkt ने भारत में एनिवर्सरी सेल की घोषणा कर दी है. इससे फैन्स डिस्काउंटेड प्राइस पर प्रोडक्ट्स को खरीद पाएंगे. Blaupunkt Anniversary Sale कल यानी 1 अगस्त से शुरू होने वाली है. ये सेल 3 अगस्त तक चलेगी. इससे बायर्स TV पर 40 परसेंट तक का डिस्काउंट पा सकते हैं.
ये डिस्काउंट 40-इंच से लेकर 65-इंच तक के TV मॉडल्स पर दिया जाएगा. इस सेल का फायदा आप ई-कॉमर्स साइट Flipkart से ले सकते हैं. आपको बता दें कि Blaupunkt लीडिंग टीवी ब्रांड है और ये फ्लिपकार्ट के जरिए ही अपने टीवी की सेल करता है.
कंपनी का दावा है कि इसके TV यूजर्स को बेहतर इमेज और साउंड क्वालिटी बजट फ्रेंडली रेंज में देता है. भारत में SPPL (Super Plastronics Pvt. Ltd) Blaupunkt TV को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करता है.
भारत में Blaupunkt के प्रोडक्ट्स
देश में Blaupunkt ने शुरुआत में Cyber Sound 32-इंच लॉन्च किया था. इस टीवी को 13,499 रुपये में लॉन्च किया गया था. सेल में इस टीवी को 11,999 रुपये में उपलब्ध करवाया जाएगा. ये HD-रेडी स्क्रीन है. ये 40W स्पीकर आउटपुट सपोर्ट के साथ आता है और इसमें दो स्पीकर्स दिए गए हैं.
कंपनी के 40-इंच टीवी मॉडल की कीमत पहले 16,999 रुपये रखी गई थी. इसे सेल में 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 15,999 रुपये में बेचा जाएगा. दूसरी तरफ, Blaupunkt के 42-इंच FHD TV को 19,999 रुपये में पेश किया गया था. सेल में इसे 17,999 रुपये में बेचा जाएगा. ये Android TV OS पर काम करता है. इसमें अल्ट्रा-थिन बैजल्स दिए गए हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










