
Flipkart-Amazon Sale: खरीदना है बेस्ट प्रिंटर, तो रखें इन बातों का ध्यान
AajTak
Printer Buying Guide: ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर इस वक्त सेल चल रही है, जिससे आप कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आप प्रिंटर भी आकर्षक कीमतों पर खरीद सकते हैं. हालांकि, एक प्रिंटर खरीदते हुए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं आप अपने लिए कैसे एक बेस्ट प्रिंटर चुन सकते हैं.
Amazon और Flipkart पर इन दिनों सेल चल रही है. सेल में आप स्मार्टफोन, होम अप्लायंस और दूसरे प्रोडक्ट्स सस्ते में खरीद सकते हैं. ऐसे ही कुछ ऑफर आपको प्रिंटर पर मिल जाएंगे. अगर आप Amazon या Flipkart से प्रिंटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आपको Epson, HP, Canon, Brother और दूसरे ब्रांड्स के ऑप्शन मिलेंगे. एक प्रिंटर खरीदते हुए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.
ब्रदर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक निगम की मानें, तो एक प्रिंटर खरीदने से पहले आपको अपनी जरूरतों को अच्छे से समझना होगा. क्या आपको स्कूल असाइनमेंट, फोटोज, टिकट्स या फिर कभी-कभी प्रिंटर की जरूरत पड़ती है. यहां से आप तय कर पाएंगे आपको कौन-सा प्रिंटर लेना है.
यह भी पढ़ें: सस्ते में खरीद सकते हैं AC, Amazon Sale में मिल रहा बंपर डिस्काउंट
निगम के मुताबिक, इसके साथ ही आपको फीचर्स पर नजर डालनी चाहिए. जैसे आप वायरलेस प्रिंटर, आपके लैपटॉप और फोन से कनेक्ट होने वाले प्रिंट को देख सकते हैं. ऐसे प्रिंटर को सर्च करें, जिनमें इंक रिफिल करना आसान हो. साथ ही आपको साइज का भी ध्यान रखना चाहिए.
'घरेलू यूज के लिए कॉम्पैक्ट प्रिंट अच्छा ऑप्शन होता है. प्रिंटर तय करते हुए ध्यान दें कि उसमें मोबाइल ऐप या क्लाउड प्रिंटिंग का सपोर्ट है या नहीं. ये फीचर्स प्रिंटिंग को आसान बना देते हैं. आपको प्रिंटर में आने वाले खर्च पर भी ध्यान देना चाहिए.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











