
Flipkart सेल: Realme के इस 5G फोन पर मिल रही है 3,000 तक की छूट, ऐसे मिलेगा फायदा
AajTak
Flipkart पर बिग सेविंग डेज सेल का आयोजन किया गया है. इस दौरान स्मार्टफोन्स समेत ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. ऐसा ही एक बढ़िया ऑफर Realme X7 Max 5G स्मार्टफोन पर भी दिया जा रहा है.
Flipkart पर बिग सेविंग डेज सेल का आयोजन किया गया है. इस दौरान स्मार्टफोन्स समेत ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. ऐसा ही एक बढ़िया ऑफर Realme X7 Max 5G स्मार्टफोन पर भी दिया जा रहा है. ये फोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है. भारत में Realme X7 Max 5G को इस साल मई में लॉन्च किया गया था. इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई थी. हालांकि, अभी फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान इस फोन की बिक्री 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद क्रमश: 24,999 रुपये और 27,999 रुपये में की जा रही है. साथ ही ICICI बैंक और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर ग्राहकों को Realme X7 Max 5G पर 1,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा. ऐसे में फोन की प्रभावी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये हो जाएगी. यानी इन ग्राहकों को फोन पर टोटल 3,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












