
Flipkart सेल: Google, Apple, Samsung जैसी कंपनियों के फोन्स पर भारी छूट
AajTak
Flipkart ने अपने प्लेटफॉर्म पर प्लैगशिप फेस्ट, रियलमी डेज सेल और ऐपल डेज सेल जैसी कई सेल का आयोजन किया है. ये सेल लाइव हैं और इस दौरान कुछ प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट दी जा रही है.
Flipkart ने अपने प्लेटफॉर्म पर प्लैगशिप फेस्ट, रियलमी डेज सेल और ऐपल डेज सेल जैसी कई सेल का आयोजन किया है. ये सेल लाइव हैं और इस दौरान कुछ प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट दी जा रही है. इन प्रोडक्ट्स Realme X7 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स का नाम भी शामिल हैं. Realme X7 Pro 5G को फ्लिपकार्ट पर 26,999 रुपये में सेल किया जा रहा है. ये कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है. भारत में इस स्मागर्टफोन को फरवरी में 29,999 रुपये में लॉन्च किया था. ये डिवाइस MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 4,500mAh की बैटरी और स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आती है. इसी तरह फ्लिपकार्ट सेल में Samsung Galaxy S20 FE 4G पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 37,990 रुपये में सेल किया जा रहा है. ये कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए रखी गई है. इस फोन को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. ये मिड-रेंज प्रीमियम फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 4,500mAh बैटरी के साथ आता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












