
Flipkart पर इतने सस्ते में मिल रहा है Realme का 'सुपर-फास्ट' चार्जिंग सपोर्ट वाला फोन
AajTak
Flipkart पर स्मार्टफोन कार्निवल सेल का आयोजन किया गया है. ये सेल 8 मार्च से शुरू हुई थी, जोकि 12 मार्च तक जारी रहेगी. इस सेल में ग्राहकों को ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Flipkart पर स्मार्टफोन कार्निवल सेल का आयोजन किया गया है. ये सेल 8 मार्च से शुरू हुई थी, जोकि 12 मार्च तक जारी रहेगी. इस सेल में ग्राहकों को ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है. सेल में एक्सचेंज ऑफर्स, नो कॉस्ट EMI ऑप्शन और एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसी सेल में Realme के Narzo 20 Pro पर भी एक बढ़िया ऑफर दिया जा रहा है. आइए जानते हैं ऑफर के बारे में. फ्लिपकार्ट पर Narzo 20 Pro को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में सेल किया जा रहा है. साथ ही एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए इस फोन को खरीदने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये डिस्काउंट भी मिलेगा. ऐसे में एक्सिस बैंक ऑफर के साथ ग्राहक Narzo 20 Pro को महज 12,999 रुपये में खरीद पाएंगे. साथ ही फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











