
Flipkart की इलेक्ट्रॉनिक्स सेल शुरू, 6,299 में Poco C3, 28,999 में iPhone, जानें बाकी डील्स
AajTak
Flipkart पर इलेक्ट्रॉनिक्स सेल का आयोजन किया गया है. ये सेल 16 मार्च यानी आज से ही शुरू हुई है और ये 20 मार्च तक जारी रहेगी. Xiaomi, Realme, Apple, Samsung और Poco जैसी कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं.
Flipkart पर इलेक्ट्रॉनिक्स सेल का आयोजन किया गया है. ये सेल 16 मार्च यानी आज से ही शुरू हुई है और ये 20 मार्च तक जारी रहेगी. Xiaomi, Realme, Apple, Samsung और Poco जैसी कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. सेल के दौरान HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स पर ग्राहक 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ बेस्ट डील्स. Poco C3 13MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है. फ्लिपकार्ट की सेल में इसे 6,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. वहीं, ग्राहक HDFC बैंक ऑफर के बाद इसे 6,299 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद पाएंगे. Narzo 20 Pro की बात करें तो ये फोन 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 90Hz डिस्प्ले के साथ आता है. फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इसे 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. साथ ही प्रीपेड ऑर्डर्स और HDFC बैंक ऑफर के तहत इस पर टोटल 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी. ऐसे में ग्राहक इसे 11,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद पाएंगे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











