
Fixed Deposit मैच्योर होते ही कर लें क्लेम वरना होगा ये नुकसान, RBI ने बदला नियम
AajTak
लोगों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे लोकप्रिय सेविंग टूल है. अगर आपने भी किसी बैंक में अपनी एफडी कराई है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. अब आपको एफडी मैच्योर होते ही क्लेम कर लेनी चाहिए वरना नुकसान हो सकता है.
लोगों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे लोकप्रिय सेविंग टूल है. अगर आपने भी किसी बैंक में अपनी एफडी कराई है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. अब आपको एफडी मैच्योर होते ही क्लेम कर लेनी चाहिए वरना नुकसान हो सकता है. (Photo : Getty) भारतीय रिजर्व बैंक ने एफडी से जुड़ै नियमों में बढ़ा बदलाव किया है. इस बदलाव के बाद अगर आप की एफडी मैच्योर होने के बाद भी क्लेम नहीं होती है और पैसा बैंक के पास पड़ा रहता है तो आपको बचत पर ब्याज का नुकसान उठाना पड़ सकता है. (Photo : Getty) दरअसल RBI ने अपने एक सर्कुलर में कहा है कि कोई एफडी मैच्योर हो जाती है और उसका पेमेंट नहीं होता या वो बिना क्लेम के बैंक के पास ही पड़ी रहती है तो उस पर ब्याज दर बचत खाते के हिसाब से या फिर मैच्योर हो चुकी एफडी पर कॉन्ट्रैक्टेड ब्याज में से जो कम होगी वहीं मिलेगी. (Photo : Getty)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












