
Fit India Quiz 2021: NTA 13 भाषाओं में आयोजित करेगा क्विज, यहां करें अप्लाई
AajTak
Fit India Quiz 2021: क्विज़ में जीतने वालों को 2.50 लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे. वहीं चैम्पियन स्कूल को 25 लाख और उप विजेता को 15 लाख का पुरस्कार मिलेगा.
Fit India Quiz 2021: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं फिट इंडिया मिशन की ओर से स्कूलों में फिट इंडिया क्विज का आयोजन किया जाना है. इसका उद्देश्य बच्चों को फिट रखने और उनमें फिटनेस से संबंधित जागरूकता को बढ़ाना है. इस क्विज़ का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा किया जाना है. क्विज़ 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. क्विज़ में जीतने वालों को 2.50 लाख रुपये तक के पुरुस्कार दिए जाएंगे. वहीं चैम्पियन स्कूल को 25 लाख और उप विजेता को 15 लाख का पुरुस्कार मिलेगा. क्विज़ में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 01 जुलाई से होंगे. छात्र CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर विजिट कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. क्विज़ 4 राउंड में आयोजित की जाएगी- स्कूल, प्रारंभिक, राज्य और राष्ट्रीय. स्कूलों और प्रतिभागियों दोनों के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से अधिक है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने संबद्ध स्कूलों से ज्यादा से ज्यादा छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है. रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई तक होंगे जबकि प्रीलिम्स क्विज़ 04 सितंबर तक आयोजित की जाएगी.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










