
'FIR करो या प्रिविलेज मोशन लाओ, मैं नहीं डरूंगा', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो मैसेज में राहुल गांधी ने कहा कि किसान देश की नींव हैं और भारत की खाद्य सुरक्षा किसानों पर ही निर्भर करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के जरिए देश के किसानों को नुकसान पहुंचाया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके खिलाफ FIR दर्ज हो, मुकदमा चलाया जाए या प्रिविलेज मोशन लाया जाए, वह किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और पीछे नहीं हटेंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो मैसेज में राहुल गांधी ने कहा कि किसान देश की नींव हैं और भारत की खाद्य सुरक्षा किसानों पर ही निर्भर करती है.
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के जरिए देश के किसानों को नुकसान पहुंचाया है. उनके मुताबिक इस तरह के समझौते कपास, सोयाबीन, सेब और फल उत्पादक किसानों की रोज़ी-रोटी छीन सकते हैं और देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर कर सकते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि जो भी व्यापारिक समझौता किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाता है, वह किसान विरोधी है.
उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतें लंबे समय से भारत के कृषि बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं और मौजूदा सरकार ने उनके लिए दरवाजे खोल दिए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के किसानों के पास हजारों एकड़ जमीन और भारी सरकारी सब्सिडी होती है, जबकि भारत के किसानों के पास छोटे खेत हैं और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी सही तरीके से नहीं मिल पाता.
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि पहले भी सरकार विवादित कृषि कानून लाई थी और अब विदेशी ताकतों और बड़े उद्योगपतियों के हित में कृषि क्षेत्र को खोलने की कोशिश की जा रही है. राहुल गांधी ने कहा कि वह संसद में किसानों से जुड़े मुद्दों पर सच्चाई उठाते रहेंगे, चाहे इसके लिए उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई क्यों न की जाए.
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेतृत्व और सभी कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़े हैं और किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राहुल गांधी ने दोहराया कि वह किसानों के समर्थन में एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.

Flight Lieutenant Purvesh Duragkar Nagpur: असम के पहाड़ों में हुए एक दर्दनाक हादसे ने देश के एक होनहार पायलट को हमसे छीन लिया है. नागपुर के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के शहीद होने की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा शहर शोक में डूबा है. 28 वर्षीय पुरवेश सुखोई Su-30 फाइटर जेट क्रैश में वीरगति को प्राप्त हुए.










