
28 साल का IAF पायलट शहीद... घर आए रिश्तेदारों से लिपटकर रोये पिता, 'ऑपरेशन सिंदूर' के जांबाज पुरवेश सुखोई हादसे में शिकार
AajTak
Flight Lieutenant Purvesh Duragkar Nagpur: असम के पहाड़ों में हुए एक दर्दनाक हादसे ने देश के एक होनहार पायलट को हमसे छीन लिया है. नागपुर के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के शहीद होने की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा शहर शोक में डूबा है. 28 वर्षीय पुरवेश सुखोई Su-30 फाइटर जेट क्रैश में वीरगति को प्राप्त हुए.
असम के करबी आंगलोंग जिले में बुधवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में भारतीय वायुसेना के सुखोई Su-30 फाइटर जेट के क्रैश होने से फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर शहीद हो गए. 28 साल के पुरवेश नागपुर के रहने वाले थे और अपनी बहादुरी व देशप्रेम के लिए जाने जाते थे.
पुरवेश के रेलवे से रिटायर्ड पिता रविंद्र दुरागकर ने भारी मन से बताया कि उन्होंने बुधवार को ही अपने बेटे से बात की थी. गुरुवार सुबह जब ग्रुप कैप्टन का फोन आया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
10 दिन पहले हुआ था पारिवारिक मिलन पड़ोसियों ने बताया कि पुरवेश करीब 10 दिन पहले ही घर आए थे. उनकी बहन अमेरिका में सेटल हैं, जो भाई के साथ गेट-टुगेदर के लिए नागपुर आई थीं. किसी ने नहीं सोचा था कि वह मिलन आखिरी साबित होगा. पुरवेश अविवाहित थे और उनकी प्राथमिक शिक्षा नागपुर से ही हुई थी.
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई शहीद पुरवेश दुरागकर का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को नागपुर पहुंचेगा. यहां प्रशासन और वायुसेना की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वायुसेना ने हादसे के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं.
'ऑपरेशन सिंदूर' में दिखा चुके थे दम पुरवेश केवल 4 साल के करियर में ही वायुसेना के एक जांबाज अधिकारी के रूप में उभरे थे. उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में भी अहम भूमिका निभाई थी. उनकी पोस्टिंग असम के तेजपुर में थी, लेकिन रनवे के काम के चलते वे फिलहाल जोरहाट बेस से उड़ान भर रहे थे.
शिवाजी महाराज से प्रेरणा पिता के अनुसार, पुरवेश छत्रपति शिवाजी महाराज की विचारधारा से प्रेरित थे और उनका स्वभाव मिलनसार था. उन्होंने बताया कि एक पायलट बनाने में देश का बहुत खर्च और मेहनत लगती है, उनका जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर नौ मार्च को सदन में चर्चा हो सकती है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी करते हुए 9 मार्च से सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. विपक्ष ने ओम बिरला पर भेदभाव का आरोप लगाया है और यही विषय प्रस्ताव में विचारणीय होगा. देखें वीडियो.

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है. शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 171 रहा और हवा ‘मॉडरेट’ श्रेणी में दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

ईरान युद्ध को 153 घंटे पूरे हो चुके हैं। सातवां दिन है. आज एक ऐसा बयान आया है। जिसने बता दिया है कि ईरान इस युद्ध में मिसाइल की बिसात बिछाकर अमेरिका को मात देने के लिए लंबी बाजी खेलने को तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अबतक की सबसे बड़ी धमकी दी गई है डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान बिना शर्त सरेंडर नहीं करता, तब तक ईरान से कोई समझौता नहीं होगा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ही ईरान का नया नेता चुनेगा.

गुरुग्राम पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन बुकी को गिरफ्तार किया है. खेरकी दौला थाना पुलिस ने सेक्टर-81 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी कर राहुल, अमित और पारस को पकड़ा. मौके से 11 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और अन्य उपकरण बरामद किए गए.

मुंबई महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी ने आज दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक का मुख्य फोकस मुंबई में कचरे के सेग्रीगेशन पर था. कचरे को अलग-अलग वर्गों में बांटने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया ताकि शहर की सफाई बेहतर हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले. इस पर कांग्रेस के पार्षद अशरफ आजमी ने क्या बताया, देखें वीडियो.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.






