
एकांश ने देश में गाड़ा झंडा... UPSC में हासिल की तीसरी रैंक, पिता हैं BJP के दिग्गज नेता, CM ने फोन पर दी बधाई
AajTak
UPSC CSE 2025 final result: हरियाणा के पंचकूला के एकांश ढुल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट में देश भर में AIR 3 हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है. अपनी मेहनत और अटूट लगन के दम पर एकांश ने लगातार तीसरी बार परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया है.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) 2025 के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने देश में टॉप किया है, वहीं हरियाणा के पंचकूला के एकांश ढुल ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक (AIR 3) हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. एकांश की यह कामयाबी रातों-रात नहीं आई है. वे इससे पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके हैं.
एकांश ने साल 2024 में UPSC परीक्षा में 342वीं रैंक हासिल की, 2025 में 295वीं और फिर 2026 के परिणाम में देश में तीसरा स्थान (AIR 3) हासिल कर अपने दृढ़ संकल्प का लोहा मनवाया.
एकांश ढुल एक प्रबुद्ध परिवार से आते हैं. उनके पिता कृष्ण ढुल हरियाणा BJP के वरिष्ठ नेता, प्रवक्ता और हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. उनकी मां निर्मल ढुल पंचकूला के एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल हैं.
प्रतिभावान एकांश की स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के भवन विद्यालय (10वीं) और सेंट कबीर पब्लिक स्कूल (12वीं) से हुई. हायर एजुकेशन के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया. वहां फेमस श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से BA (ऑनर्स) किया.
CM नायब सैनी ने की सराहना हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकांश ढुल से व्यक्तिगत रूप से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि एकांश जैसे युवाओं की सफलता 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने में मजबूत पिलर का काम करेगी. उन्होंने सफल हुए सभी 958 उम्मीदवारों को देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं.
कैटेगरी वार चयन की स्थिति UPSC जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार कुल 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. जिनमें 317 जनरल, 306 ओबीसी, 158 एससी, 104 EWS, एसटी के 73 मिलाकर कुल 958 उम्मीदवार चयनित हुए हैं.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर नौ मार्च को सदन में चर्चा हो सकती है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी करते हुए 9 मार्च से सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. विपक्ष ने ओम बिरला पर भेदभाव का आरोप लगाया है और यही विषय प्रस्ताव में विचारणीय होगा. देखें वीडियो.

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है. शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 171 रहा और हवा ‘मॉडरेट’ श्रेणी में दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

ईरान युद्ध को 153 घंटे पूरे हो चुके हैं। सातवां दिन है. आज एक ऐसा बयान आया है। जिसने बता दिया है कि ईरान इस युद्ध में मिसाइल की बिसात बिछाकर अमेरिका को मात देने के लिए लंबी बाजी खेलने को तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अबतक की सबसे बड़ी धमकी दी गई है डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान बिना शर्त सरेंडर नहीं करता, तब तक ईरान से कोई समझौता नहीं होगा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ही ईरान का नया नेता चुनेगा.

गुरुग्राम पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन बुकी को गिरफ्तार किया है. खेरकी दौला थाना पुलिस ने सेक्टर-81 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी कर राहुल, अमित और पारस को पकड़ा. मौके से 11 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और अन्य उपकरण बरामद किए गए.

मुंबई महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी ने आज दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक का मुख्य फोकस मुंबई में कचरे के सेग्रीगेशन पर था. कचरे को अलग-अलग वर्गों में बांटने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया ताकि शहर की सफाई बेहतर हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले. इस पर कांग्रेस के पार्षद अशरफ आजमी ने क्या बताया, देखें वीडियो.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.






